जमुआ विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: हैट्रिक की दौड़ में BJP के केदार हाजरा

  • Follow Newsd Hindi On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होने हैं। जमुआ विधानसभा सीट (Jamua Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर चौथे चरण में 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के केदार हाजरा ने झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के सत्यानाराण दास को शिकस्त दी थी।

जमुआ विधानसभा सीट (Jamua Assembly Constituency) का इतिहास

कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस सीट का गठन 1952 में किया गया था। पिछले 3 चुनाव की बात करें तो 2005 में यहां के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के केदार हाजरा ने जीत हासिल की। उन्‍होंने JMM के चंद्रिका महाथा को हराया और विधायक बने। 2009 के चुनाव में यहां से JVM ने जीत हासिल की, जबकि 2014 के चुनाव में भाजपा के केदार हाजरा ने यहां से दोबार जीत दर्ज की और विधायक बने।


जमुआ विधानसभा सीट का समीकरण

जमुआ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,87,273 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,53,074 और महिला मतदाता 1,34,199 हैं। पिछले चुनाव में 58.99 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

2005 और 2014 के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले केदार हाजरा पर भाजपा ने इस चुनाव में भी भरोसा दिखाया है। वहीं झाविमो ने चंद्रिका महथा को अपना उम्मीदवार बनाया है। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की डॉक्टर मंजू कुमारी मैदान में हैं। इस सीट को बचाना केदार हाजरा के लिए बड़ी चुनौती होगी। उन्हें कांग्रेस और झाविमो से कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Jamua Assembly Seat Voting Date:

जमुआ विधानसभा सीट पर मतदान : 16 दिसंबर, 2019


Jamua Assembly Seat Counting Result Date:

जमुआ विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Jamua Constituency Seat Winner 2014 :

जमुआ विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भाजपा के केदार हाजरा

List of Polling Stations in Jamua Assembly

जमुआ विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

केदार हाजरा, भाजपा- 56,027

सत्यानाराण दास, झाविमो– 32,927

बलदेव हाजरा,राजद- 23,999

हार का अंतर – 23,100

Jamua Assembly Seat Candidates List:  जमुआ विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • BJP – केदार हाजरा
  • कांग्रेस – मंजू कुमारी
  • JVM – चंद्रिका महथा

मतदान की तारीख: 12 दिसंबर

Jamua Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)