मधुपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: भाजपा और JMM में है मुख्य मुकाबला

  • Follow Newsd Hindi On  

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के तीन चरणों का मतदान समाप्त हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होने हैं। मधुपुर विधानसभा सीट (Madhupur Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर चौथे चरण में 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज पलिवार ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हाज़ी हुसैन अंसारी को शिकस्त दी थी।

मधुपुर विधानसभा सीट (Madhupur Assembly Constituency) का इतिहास

पिछले 3 चुनाव की बात करें तो 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा नेता राज पलिवार विधायक चुने गए। उन्‍होंने झामुमो के हुसैन अंसारी को हराया था। 2009 के चुनाव में पिछली हार का बदला झामुमो के हुसैन अंसारी ने निकाल लिया और जीत हासिल करते हुए विधायक बने। 2014 के चुनाव में भाजपा के राज पलिवार ने फिर से हुसैन अंसारी को हराया और विधायक बने।


मधुपुर विधानसभा सीट का समीकरण

मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,80,478 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,49,450 और महिला मतदाता 1,31,028 हैं। पिछले चुनाव में 71 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। मधुपुर में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

देवघर जिले के अंतर्गत आने वाले मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में हर बार भाजपा और झामुमो के बीच ही कांटे का संघर्ष होता रहा है, लेकिन इस बार भाजपा और आजसू के अलग-अलग होने से नया समीकरण बन रहा है। भाजपा और झामुमो के बीच आजसू के भी शामिल होने से मुकाबला राेचक हाे गया है।

Madhupur Assembly Seat Voting Date:

मधुपुर विधानसभा सीट पर मतदान : 16 दिसंबर, 2019


Madhupur Assembly Seat Counting Result Date:

मधुपुर विधानसभा सीट पर मतगणना और वोटों की गिनती के नतीजे : 23 दिसंबर, 2019

Madhupur Constituency Seat Winner 2014 :

मधुपुर विधानसभा सीट के 2014 के विजेता कैंडिडेट: भारतीय जनता पार्टी के राज पलिवार

List of Polling Stations in Madhupur Assembly

मधुपुर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

राज पालिवार, भाजपा- 74,325

हाजी हुसैन अंसारी, झामुमो– 67,441

हार का अंतर – 6,884

Madhupur Assembly Seat Candidates List:  मधुपुर विधानसभा सीट पर सभी उम्मीदवारों की लिस्ट :

  • JMM – हाजी हुसैन अंसारी
  • BJP – राज पलिवार
  • AJSU – गंगा नारायण

मतदान की तारीख: 16 दिसंबर

Madhupur Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)