Karakat Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: काराकाट में भाकपा माले ने बीजेपी को पछाड़ा

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihar Polls 2020: CPI-M ने अपना घोषणा पत्र किया जारी, वेबसाइट एवं मोबाइल एप भी किया लॉन्च

Karakat Vidhan Sabha Seat: बिहार की काराकाट विधानसभा सीट रोहतास जिले में आती है। वर्तमान में इस सीट पर आरजेडी का कब्जा है। लेकिन इस बार राज्य की काराकाट विधानसभा सीट पर  मुकाबला बीजेपी (BJP) और भाकपा माले ( CPIML) के बीच है। महागठबंधन के धड़े से यह सीट भाकपा माले के खाते में गई है और उसने यहां से अरुण सिंह को उतारा है।

काराकाट सीट का इतिहास

काराकाट में सबसे पहला विधानसभा चुनाव 1967 में हुआ था, तब एसएसपी के टी सिंह ने कांग्रेस के एम पांडे को शिकस्त दी थी। इस सीट पर कभी समाजवादी नेता तुलसी सिंह का कब्जा था। 1990 तथा 1995 में तुलसी सिंह जनता दल के टिकट पर चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे, लेकिन 2000 तथा 2005 के फरवरी के चुनाव में उन्हें सीपीआई (एमएल) के अरुण सिंह ने हरा दिया था।


इस सीट का चुनावी समीकरण

काराकाट विधानसभा सीट पर यादव, राजपूत, ब्राह्मण, कुर्मी, रविदास वोटर निर्णायक भूमिका में हैं।

कुल वोटरः 3.26 लाख

पुरुष वोटरः 1.69 लाख (51.78%)


महिला वोटरः 1.55 लाख (47.61%)

ट्रांसजेंडर वोटरः 13 (0.004%)

काराकाट विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के चुनाव में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संजय कुमार सिंह ने BJP के राजेश्वर राज को 12 हजार 119 वोटों से हराया था। संजय कुमार सिंह को कुल 59 हजार 720 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे राजेश्वर राज को कुल 47 हजार 601 वोट मिले थे। जबकि तीसरे स्थान पर रहे सीपीएमएल के अरुण सिंह को कुल 23 हजार 534 वोट मिले थे।

Karakat Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

बीजेपी – राजेश्वर राज

भाकपा माले – अरूण सिंह

रालोसपा – मालती सिंह

जाप – उमेश कुमार

Karakat Vidhan Sabha winner : काराकाट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Sanjay Kumar Singh RJD 59720 Rajeshwar Raj BJP 47601
2010 Rajeshwar Raj JD(U) 49751 Munna Rai RJD 38336
OCT 2005 Arun Singh CPI(ML)(L) 36721 Rajeshwar Raj JD(U) 23175
FEB 2005 Arun Singh CPI(ML)(L) 35954 Tulsi Singh RJD 29274
2000 Arun Singh CPI(ML)(L) 39254 Tulsi Singh RJD 30466
1995 Tulsi Singh JD 40753 Bachan Singh CPI(ML)(L) 33856
1990 Tulsi Singh JD 35859 Mani Singh IPF 30371
1985 Shashi Rani Mishra INC 40199 Tulsi Singh LKD 26590
1980 Tulsi Singh JNP(SC) 34033 Ram Ji Prasad Singh CPI 19128
1977 Tribhuwan Singh JNP 33067 Tulsi Singh IND 17329
1972 Manorma Pandey INC 24500 Tulsi Singh SOP 19714
1969 Tulshi Singh SSP 19712 Tribhuwan Singh PSP 14512
1967 T. Singh SSP 22552 M. Pandey INC 13629

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)