खरसावां विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: JMM और BJP में है मुकाबला, 2014 में अर्जुन मुंडा को मिली थी शिकस्त

  • Follow Newsd Hindi On  
खरसावां विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019:

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। खरसावां विधानसभा सीट (Kharsawan Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) उम्मीदवार दशरथ गागरई ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्‍गज नेता अर्जुन मुंडा को पराजित किया था।

खरसावां विधानसभा सीट (Kharsawan Assembly Constituency) का इतिहास

झारखंड की 81 विधसानसभा सीटों में खरसावां बेहद हाईप्रोफाइल सीट है। भाजपा के दिग्‍गज नेता अर्जुन मुंडा का चुनावी क्षेत्र होने के चलते अकसर सुर्खियों में रहता है। खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली इस विधानसभा के लिए पहला चुनाव 1995 में कराया गया था। तब यह सीट बिहार विधानसभा के हिस्‍से में आती थी।


झारखंड विधानसभा के लिए 2005 में कराए गए चुनाव में यहां से भाजपा के अर्जुन मुंडा ने जीत हासिल की। 2009 के चुनाव में भाजपा के मंगल सिंह सोय ने जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से झामुमो के दशरथ गागरई विधायक चुने गए हैं।

खरसावां विधानसभा सीट का समीकरण

खरसावां विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,88,397 है, जिनमें पुरुष मतदाता 94,688 और महिला मतदाता 93,709 हैं। पिछले चुनाव में 77.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Kharsawan Assembly


खरसावां विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

दशरथ गागराई, झामुमो- 72,002

अर्जुन मुंडा, भाजपा- 60,036

हार का अंतर – 11,966

खरसावां विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

JMM- दशरथ गगराई

BJP – जवाहरलाल बानरा

JVM – राम होनहागा

AJSU – संजय जारिका

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Kharsawan Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)