जगन्नाथपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: 20 साल बाद कोड़ा दंपति के बगैर हो रहा चुनाव, BJP-कांग्रेस में टक्कर

  • Follow Newsd Hindi On  
जगन्नाथपुर विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। जगन्नाथपुर विधानसभा सीट (Jagannathpur Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम जिले का हिस्‍सा यह इलाका सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर जय भारत समानता पार्टी (JBSP) की नेता गीता कोड़ा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार मंगल सिंह सोरेन को पराजित किया था।

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट (Jagannathpur Assembly Constituency) का इतिहास

झारखंड की हॉट सीट में शुमार यह इलाका राज्‍य गठन के पहले से विधानसभा क्षेत्र के तौर पर अस्तित्‍व में है। 1977 में इस सीट पर पहली बार विधानसभा चुनाव कराए गए थे। तब यहां से जनता पार्टी के बरजू हंसदा ने जीत हासिल की थी।


झारखंड विधानसभा के लिए यहां 2005 में कराए गए पहले चुनाव में राज्‍य की सियासत के प्रमुख चेहरों में शामिल दिग्‍गज नेता मधु कोड़ा ने निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर जीत हासिल की। यह उनकी इस सीट पर लगातार दूसरी जीत थी, लेकिन इससे पहले वह भाजपा की ओर से चुनाव लड़े थे। 2009 के चुनाव में यहां से जय भारत समानता पार्टी की नेता गीता कोड़ा ने जीत हासिल की। वह 2014 के चुनाव में भी यहां से विधायक चुनी गईं।

2019 के लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सीटिंग सांसद लक्ष्मण गिलुवा को सिंहभूम सीट पर 72 हजार वोटों से पराजित किया था।

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट का समीकरण

जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,59,777 है, जिनमें पुरुष मतदाता 81,351 और महिला मतदाता 78,425 हैं। पिछले चुनाव में 70.92 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।


झारखंड के गुमला-सिंहभूम क्षेत्र की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट की 75 फीसदी आबादी ग्रामीण है। 63.51 फीसदी अनुसूचित जनजाति (ST) के मतदाताओं वाली इस सीट पर 5.22 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति (SC) के हैं।

पत्नी के सांसद बनने के बाद पूर्व सीएम मधु कोड़ा इस बार विधानसभा चुनाव जगन्नाथपुर सीट से लड़ने की तैयारी में थे। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी। दरअसल चुनाव आयोग ने उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगा रखी है। इस सिलसिले में मधु कोड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनाव लड़ने की इजाजत मांगी, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली। जिसकी वजह से 20 साल बाद कोड़ा दंपति के बिना जगन्नाथपुर में विधानसभा चुनाव हो रहा है।

List of Polling Stations in Jagannathpur Assembly

जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

गीता कोड़ा, जय भारत समानता पार्टी- 48,546

मंगल सिंह सोरेन, भाजपा- 23,935

हार का अंतर – 24,611

जगन्नाथपुर विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – सुधीर कुमार सुंडी

कांग्रेस – सोना राम सिंकू

JVM – मंगल सिंह बोबोंगा

AJSU – मंगल सिंह सुरेन

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Jagannathpur Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)