Birthday Special: 18 ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं लिएंडर पेस

  • Follow Newsd Hindi On  
Birthday Special: 18 ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं लिएंडर पेस

लिएंडर पेस को भारत के सबसे बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। आज लिएंडर अपना 44 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से साबित किया कि उम्र महज एक नंबर है। पेस ने ही 52 वर्षो बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में लॉन टेनिस में भारत को पदक दिलाया था।

टेनिस के सितारे, लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कलकत्ता में हुआ था। उनके पिता डा.बेस पेस तथा माता जेनिफर भी खिलाड़ी रहे। लिएंडर पेस फूटबॉल के खिलाड़ी भी रहे, लेकिन बार- बार चोट लगने की वजह से उन्होंने अपना रुख टेनिस की तरफ किया और टेनिस के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन गए। महेश भूपति और सानिया मिर्जा के साथ उनकी जोड़ी ने पूरी दुनिया में खूब धूम मचाई। अपनी आक्रामक शैली के लिए मशहूर लिएंडर पेस ने महेश भूपति के साथ विंबलडन, ऑस्ट्रेलियाई, फ्रेंच तथा अमेरिकी ओपन के डबल्स मुकाबलों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया। वहीं, मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिक्स डबल्स की विभिन्न प्रतियोगिताओं में पेस ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।


लिएंडर पेस को क्यों कहा जाता है सर्वश्रेष्ठ टेनिस प्लेयर?

  • लिएंडर पेस अब तक 18 ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। इनमें से 8 मेंस डबल्स और 10 मिक्स्ड डबल्स हैं।
  • भारत के ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी पेस ही हैं।
  • पेस ने रियो में अपना सातवां ओलंपिक खेला। इतने ओलंपिक खेलने का यह किसी भी भारतीय एथलीट का रिकॉर्ड है।
  • साल 1994 में महेश भूपति के साथ साझेदारी शुरू की और कई मुकाबले अपने मान किए।
  • महेश भूपति के अलावा सानिया मिर्जा के साथ भी उनकी जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया।
  • पेस ने साल 1999 में विम्बलडन टूर्नामेंट में मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों में जीत दर्ज की थी।
  • वर्ष 1996 में हुए अटलांटा ओलंपिक में सिंगल कैटेगरी में पेस ने अपने नाम कांस्य पदक किया था।
  • पेस अपने खेल के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। टेनिस से पहले फुटबॉल भी खेल चुके हैं। इन सब के अलावा वह फिल्मों में भी हाथ आजमा चुके हैं साल 2013 में आई फिल्म ‘राजधानी एक्सप्रेस’ में उन्होंने काम किया।
  • लिएंडर पेस को भारत के अर्जुन अवॉर्ड, राजीव गांधी खेल रत्न, पद्मश्री और पद्म भूषण जैसे सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Birthday Special: बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन दा, पहली ही फिल्म के लिए जीता था नेशनल अवार्ड

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)