Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। लगातार बीते 6 दिन से पेट्रोल की कीमत में इजाफा जारी था। लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। डीजल के दाम में इस महीने कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 1.30 रुपये महंगा हो गया है।
अगस्त महीने में डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले महीने पेट्रोल के दाम स्थिर थे। जुलाई महीने में डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए गए थे। जिसमें 1.60 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी दर्ज हुई थी। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
दिल्ली में आज पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं। पेट्रोल 81.73 रुपये लीटर और डीजल कल के भाव 73.56 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। मुंबई में भी पेट्रोल- डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल 88.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.11 रुपये प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 83.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 77.06 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में भी पेट्रोल –डीजल की कीमत में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पेट्रोल 84.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल कल के भाव 78.86 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।
आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल की कीमत…
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 81.73 | 73.56 |
मुंबई | 88.39 | 80.11 |
चेन्नै | 84.73 | 78.86 |
कोलकाता | 83.24 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।