कोरोना वायरस: भारत में COVID-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 5734 हुई, 166 की मौत

  • Follow Newsd Hindi On  
Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस लाइव अपडेट्स

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 5,734 हो गई है, जबकि देश में महामारी के चलते कुल 166 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बात की जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 5095 लोग संक्रमित है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 472 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

वर्तमान में कुल 1,135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक खराब है। यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि महामारी से अब तक के सबसे अधिक प्रभावित राज्य में 72 लोगों की मौत हो गई।


तमिलनाडु इस सूची में दूसरे स्थान पर है। राज्य में कुल 738 लोग संक्रमित हैं। 21 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जबकि सूबे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में संक्रमित मामलों की संख्या कम है लेकिन मौत के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो महराष्ट्र के बाद सबसे अधिक मौतें 16 यहीं हुईं हैं।


कोरोना वायरस: सुप्रीम कोर्ट का केंद्र सरकार को आदेश, प्राइवेट लैब में भी फ्री में हो COVID-19 का टेस्ट


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)