11 मार्च 2020: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मुश्किल में आ गई है। सिंधिया खेमे के 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और बीजेपी में अपने-अपने विधायकों को सुरक्षित करने का दौर चल रहा है। इधर, कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में अबतक 4000 के करीब मौत हो चुकी हैं। चीन के बाद लगभग हर द्वीप तक कोरोना पहुंच चुका है।

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:


JDU के राज्यसभा उम्मीदवारों का एलान हरिवंश और रामनाथ ठाकुर के नाम का किया एलान


डीके शिवकुमार को अब कांग्रेस ने बनाया कर्नाटक का अध्यक्ष


अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया।



 

2:58 PM | बीजेपी में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेपी नड्डा की मौजूदगी में ली सदस्यता


2:30 PM | बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया


2:13 PM | भारत और ईरान की डायरेक्ट फ्लाइट 27 फरवरी से बंद, अडवाइजरी जारी की गई है कि फिलहाल वहां न जाएं


2:09 PM | ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी मुख्यालय के लिए निकले


1:58 PM | दिल्ली हिंसा: दिल्ली हाईकोर्ट ने अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार की इजाजत दी


1:22 PM | कर्नाटक: संदिग्ध रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित एक 76 साल के शख्स की मौत


1:30 PM | इस्लामाबाद: पाकिस्तानी वायु सेना का एफ-16 विमान दुर्घटनाग्रस्त


1:05 PM | लोकसभा स्पीकर की ऑल पार्टी मीटिंग खत्म, कांग्रेस के सातों सांसदों का निलंबन होगा वापस


12:47 PM | राज्यसभा में सरकार की सफाई, राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी का अभी तक कोई फैसला नहीं


12:30 PM | ज्योतिरादित्य सिंधिया 2:30 बजे बीजेपी में शामिल होंगे

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)