12 मार्च 2020: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: दिल्ली में कोरोना महामारी घोषित, सभी सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद

  • Follow Newsd Hindi On  
Tejashwi said that Nitish Kumar was targeting PM on our pretext

दुनिया के बाकी देशों की तरह भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार कड़े कदम उठा रही है। भारत में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 70 पार कर गई है। खतरे को देखते हुए भारत ने पूरी दुनिया से खुद को अलग कर लिया है। भारत सरकार ने दुनिया के किसी भी देश से आने वाले लोगों का वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिया है। इसका असर दुनियाभर के बाजार पर भी पड़ रहा है। पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें:

देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार के लिए जुड़े रहें:


5:04 PM | दिल्ली में कोरोना महामारी घोषित, सभी सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद

दिल्ली में कोरोना महामारी घोषित, राज्य के सभी सिनेमा हॉल, स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद किये गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ गुरुवार को हुई बैठक के बाद किया ऐलान।


4:36 PM | शक्ति सिंह गोहिल और राजीव शुक्ला होंगे गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार


4:18 PM | बेंगलुरुः कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी और सिंधिया समर्थकों के बीच झड़प


4:15 PM | हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस को घोषित किया महामारी, सूबे में 1546 लोगों की हो रही जांच


3:50 PM | आंध्र प्रदेश में भी कोरोना वायरस की दस्तक, पहला मामला आया सामने


3:48 PM | मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर ने इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के 22 विधायकों को जारी किया नोटिस


3:30 PM | 14 मार्च को होगी समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक


1:13 PM | India vs South Africa, 1st ODI: धर्मशाला में पहला वनडे, बारिश के कारण टॉस में देरी


1:00 PM | पीएम मोदी को अगर चुनी सरकार गिराने से फुर्सत मिली हो तो कोरोना वायरस पर बोलें: प्रियंका गांधी


12:55 PM | कोरोना के भारत में अबतक 73 मामले। कहां कितने मामले हैं, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट



12:45 PM | मध्य प्रदेश: राज्यसभा के लिए दिग्विजय सिंह ने दाखिल किया नामांकन


12:11 PM | IPL पर संकट, खेल मंत्रालय ने दिए निर्देश

खेल मंत्रालय ने बीसीसीआई समेत सभी नैशनल फेडरेशन को निर्देश दिया है कि हेल्थ मिनिस्ट्री की अडवाइजरी का पालन हो और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रम न करें।


11:50 AM | लखनऊ पोस्टर केस में SC ने कहा- यूपी सरकार की कार्रवाई कानूनन सही नहीं


11:18 AM | यूपी में होर्डिंग पर उपद्रवियों की तस्वीरें लगाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू


11:10 AM | लखनऊ में सामने आया कोरोना वायरस  का पहला केस, पटना में भी 4 संदिग्ध

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पटना के पीएमसीएच और एनएमसीएच में कोरोना वायरस के दो-दो संदिग्ध भर्ती हुए है। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


11:06 AM | शेयर मार्केट पर कोरोना वायरस का असर

शेयर मार्केट पर कोरोना वायरस का असर बढ़ता ही जा रहा है। अब सेंसेक्स 2500 के करीब गिर चुका है। फिलहाल यह 33,154.24 पर है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)