अधिकतर हम देश में लड़कियों के साथ बलात्कार होने की खबर सुनते रहते हैं लेकिन इसके उलट केरल के कन्नूर जिले से एक हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामना आया है यहां पर एक 33 साल के शख्स ने बछड़े के साथ दुष्कर्म कर दिया है। जिसके चलते बछड़े की मौत हो गई है।
खबरों के मुताबिक आरोपी सुमेश कन्नूर के बवोडे मुथाप्पन मंदिर के पास रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को मंगलवार(10मार्च) को गिरफ्तार कर लिया।
क्या था पूरा मामला
खबरों के मुताबिक सुमेश नाम के आरोपी ने दो साल के बछड़े को गोशाला से उठाकर उसके बाद दुष्कर्म किया था। उसने इस घटना को अंजाम देने के बाद बछड़े को पेड़ से बांध दिया था दम घुटने के चलते उसकी मौत हो गई थी।
घटना के बाद जब गोशाला के मालिक को बछड़ा नही दिखो तो उसकी तलाश करनी शुरू कर दी और गांव वालों को भी बछड़े के गुम होने की खबर दी। गांव वालों को तलाश करने पर बछड़ा मरा हुआ पाया गया। डॉक्टर के चेपकम करने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
खबरों के मुताबिक, आरोपी व्यक्ति पर जानवर चोरी, जानकार के साथ दुष्कर्म समते कई धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।