5 अप्रैल 2019: आज की बड़ी खबरें | Breaking News: पाकिस्तान 4 चरणों में 360 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा

  • Follow Newsd Hindi On  

न्यूज्ड हिंदी पर पाएं राजनीति, चुनाव, खेल, मनोरंजन, बिजनेस, लाइफस्टाइल और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी देश-दुनिया की ताजा खबरें

आज की बड़ी खबरें 5 अप्रैल 2019:

04:53 PM: भाजपा ने गुजरात में विवेक ओबेरॉय को स्टार चुनाव प्रचारक बनाया।



04:16 PM: पाकिस्तान 4 चरणों में 360 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा।


03:54 PM: 8 अप्रैल को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जारी करेंगे पार्टी का संकल्प पत्र।


03:37 PM: AAP सांसद संजय सिंहः भाजपा सिर्फ दो गुजरातियों की पार्टी बनकर रह जाएगी।



02:49 PM: दिल्लीः कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज शाम EC से मिलेगा।


02:23 PM: अगस्ता वेस्टलैंड केसः दिल्ली की अदालत ने चार्जशीट लीक होने पर ED से मांगा जवाब।


01:36 PM: पीसी चाकोः दिल्ली में कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन पर कोई फैसला नहीं।


01:18 PM: लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने लोकसभा चुनाव लड़ने से मना किया।


12:56 PM: अमरोहा में PM मोदीः देश को आगे बढ़ाना है तो सबको मिलकर साथ चलना होगा।


12:37 PM: राहुल गांधीः मैं आपको गारंटी देता हूं कि ‘न्याय’ के लिए आयकर नहीं बढ़ाया जाएगा।


12:13 PM: राजनीतिक दलों को विदेश से मिलने वाले चंदे के मामले में बुधवार को करेगा सुनवाई SC।


11:56 AM: राजस्थान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, गुर्जर आरक्षण पर रोक लगाने से इनकार।


10:17 AM: सुप्रीम कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई बुधवार तक टाली।


09:31 AM: आंध्र प्रदेश: TDP उम्मीदवारों के यहां आयकर के छापे के विरोध में प्रदर्शन करेंगे CM चंद्रबाबू नायडू।


09:04 AM: आज गाजियाबाद में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो।


08:49 AM: श्रीनगर के सेंट्रल जेल में हिंसा, कई अफसर अंदर मौजूद।


08:37 AM: छत्तीसगढ़: नक्सलियों से मुठभेड़ में 2 CRPF जवान घायल।


08:21 AM: सोनिया गांधी 11 अप्रैल को रायबरेली लोकसभा सीट से कर सकती हैं नामांकन।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)