Lok Sabha Election Results Punjab 2019 : पंजाब में कहाँ से कौन जीता?

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha Election Results Punjab 2019 Live Updates: पंजाब लोकसभा चुनाव परिणाम/रुझान 2019 लाइव अपडेट्स

Lok Sabha Election Results Punjab 2019 : देश की 542 लोकसभा सीटों पर हुए लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे (Lok Sabha Election Results 2019) आ चुके हैं। एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए (NDA) को प्रचंड बहुमत मिला है। लेकिन पंजाब (Punjab Election Results) की 13 लोकसभा सीटों के नतीजे बीजेपी-अकाली दल के लिए कुछ खास अच्छे साबित नहीं हुए। दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में विपक्ष का सूफड़ा साफ़ करने वाली बीजेपी को पंजाब में सिर्फ 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

वहीं बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल को भी 2 ही सीट पर जीत मिली। पंजाब की 13 सीटों में से 8 पर कांग्रेस और 1 सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की। आप के पंजाब संयोजक भगवंत मान ने संगरूर सीट से फतह हासिल की है। वहीं पहली बार चुनाव लड़ रहे अभिनेता सनी देओल गुरदासपुर से जीत गए हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी अमृतसर से चुनाव हार गए हैं।


पंजाब: कहाँ से कौन जीता?

  • अमृतसर – गुरजीत सिंह औजला, कांग्रेस
  • आनंदपुर साहिब – मनीष तिवारी, कांग्रेस
  • फरीदकोट – मोहम्मद सादिक, कांग्रेस
  • फतेहपुर साहिब – अमर सिंह, कांग्रेस
  • लुधियाना – रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस
  • पटियाला – परनीत कौर, कांग्रेस
  • जालंधर – सतोख सिंह चौधरी, कांग्रेस
  • खदूर साहिब – जसबीर सिंह गिल, कांग्रेस
  • गुरदासुर – अजय सिंह (सनी) देओल, बीजेपी
  • होशियारपुर – सोम प्रकाश, बीजेपी
  • भटिंडा – हरसिमरत कौर बादल, शि. अकाली दल
  • फिरोजपुर – सुखबीर सिंह बादल, शि. अकाली दल
  • संगरूर – भगवंत सिंह मान, आप

आम चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत 19 मई को यहां हुए चुनाव में मामूली झड़पों की घटनाओं के बीच 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 24 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 278 प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है।

Live Updates:

05: 25 PM: अमृतसर से 2014 का इतिहास दोहरा रहे हैं कांग्रेस गुरजीत सिंह औजला, 10 लाख से अधिक वोटों से चल रहे हैं आगे।

04: 50 PM: चंडीगढ़ से किरण खेर और कांग्रेस के पवन कुमार बंसल के बीच वोट का अंतर बढ़ कर 14308 हुआ। किरण खेर ने बना रखी है बढ़त।


04: 00 PM: पंजाब में 8 सीटों से कांग्रेस अभी भी आगे बनी हुई है वहीँ गुरुदासपुर और होशियारपुर पर बढ़त बनाके बीजेपी दो सीटों पर आगे है।

03: 10 PM: लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू आगे चल रहे हैं।

03: 05 PM: पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस की प्रीणीत कौर लगभग डेढ़ लाख वोटों के साथ आगे चल रही हैं।

02: 59 PM: संगरूर से आम आदमी पार्टी के भगवंत मान 90,000 से अधिक वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

02: 56 PM: चंडीगढ़ से किरण खेर 6443 वोटों के साथ अभी भी कांग्रेस के पवन कुमार बंसल से आगे चल रही हैं।

02: 52 PM: गुरुदासपुर लोकसभा सीट पर सनी देओल और सुनील जाखर के बीच वोटों का अंतर 80,000 से ऊपर पहुंचा सनी देओल ले रहे हैं लीड।

02: 40 PM: जालंधर से मौजूदा सांसद सतोख सिंह चौधरी 20 हजार से ज्यादा वोटों के साथ अभी भी आगे बने हुए हैं।

02: 26 PM: फरीदकोट से कांग्रेस के मोहम्मद सादिक 70, 000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

02: 20 PM: अमृतसर सीट से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला और बीजेपी के हरदीप सिंह पूरी के बीच वोटों का अंतर 80 हजार से ऊपर पहुंचा। गुरजीत सिंह औजला को मिल रही है बढ़त।

02: 00 PM: सनी देओल गुरुदासपुर सीट से 70 हजार से ज्यादा वोटों के साथ आगे।

01: 30 PM: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर आगे बनी हुई है कांग्रेस।

01: 27 PM: होशियारपुर में सोम प्रकाश को 40736 वोटों की बढ़त।

01: 20 PM: खदूर सिंह साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल एक लाख से अधिक वोटों के साथ अभी भी आगे बने हुए हैं

12: 51 PM: पंजाब के गुरुदासपुर से सनी देओल को 68929 के साथ बढ़त।

12: 45 PM: चंडीगढ़ से किरण खेर 5790 वोटों के साथ अभी भी आगे।

12: 09 PM: गुरुदासपुर से सनी देओल 49016 वोटों के साथ अभी भी आगे चल रहे हैं।

12: 00 PM: फतेहपुर साहिब से अमर सिंह को 33112 वोटों की बढ़त।

11: 50 AM: फिरोजपुर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल 78178 वोटों से आगे।

11: 39 AM: अमृतसर से कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे।

11: 30 AM: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 8 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। जिसमें अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फरीदकोट, फतेहपुर साहिब, लुधियाना, पटियाला, जालंधर और खदूर साहिब सीटें शामिल हैं। जबकि गुरुदासुर और होशियारपुर से बीजेपी आगे हैं। तो वहीँ भटिंडा और फिरोजपुर से सिरोमनि अकाली दल को बढ़त मिल रही है। संगरूर से आम आदमी पार्टी आगे बनी हुई है।

11:20 AM: गुरुदासपुर से सनी देओल को 48774 वोटों की बढ़त।

11:05 AM: भटिंडा से सिरोमनि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल को बढ़त।

10:58 AM: चंडीगढ़ से बीजेपी उम्मीदवार किरण खेर को बढ़त मिलते हुए। वह कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल से 1514 वोटों से आगे चल रही हैं।

10:50 AM: फिरोजपुर के सुखबीर सिंह बादल कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया से 45856 वोटों से आगे हैं।

10: 45 AM: पंजाब की गुरुदासपुर और होशियारपुर में बीजेपी को बढ़त गुरुदासपुर में सनी देओल 32187 वोटों से आगे वहीँ वहीँ होशियारपुर से सोम प्रकाश 13713 वोटों से आगे।

10:40 AM: पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से 6 सीटों पर कांग्रेस आगे।

सभी की नजरें दो सीटों- अमृतसर और गुरदासपुर पर हैं। जहां अमृतसर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मुकाबला कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला से है। वहीं, गुरदासपुर में भाजपा से अभिनेता सन्नी देओल का मुकाबला कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है जो अक्टूबर 2017 में हुए उपचुनाव में 1.92 लाख मतों से विजयी हुए थे।

प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में अकाली दल-भाजपा (अकाली की चार और भाजपा की एक) के पास पांच सीटें हैं, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के पास चार-चार सीटें हैं।

बहरहाल, मतगणना प्रारंभ हो गयी है और थोड़ी देर में शुरूआती रुझान सामने आने शुरू हो जाएंगे। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे यह तस्वीर साफ़ हो जाएगी यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और अकाली दल – भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के बीच है। मतगणना की पल-पल की खबर हम आप तक पहुँचाने के लिए हाजिर हैं। जुड़े रहिये न्यूज्ड हिंदी के साथ…

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)