उप्र में शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़त बनाई

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)| लोकसभा चुनावों की गुरुवार को जारी मतगणना के बीच प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी (सपा) – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) गठबन्धन दूसरे नंबर पर है। जबकि कांग्रेस महज दो सीटों पर आगे चल रही है।

प्रदेश की 80 में से 60 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें भाजपा 45, सपा-बसपा गठबंधन 13 सीटों और कांग्रेस दो सीटों पर आगे चल रही है। बनारस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे चल रहे हैं। मोदी को 21,236, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 9,984 और गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 9,261 वोट मिले हैं। लखनऊ सीट पर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह आगे हैं। यहां उनका मुकाबला गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा और कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम से है।


अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति जुबिन ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बढ़त बना ली है। स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 6,000 वोटों से आगे चल रही हैं।

भाजपा उम्मीदवारों में इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी, बरेली से संतोष गंगवार, गाजियाबाद से जनरल वी.के. सिंह, मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, मुरादाबाद से कुंवर सर्वेश, गोरखपुर से रवि किशन, बिजनौर से गठबंधन की रुचि वीरा आगे चल रहे हैं।

पीलीभीत से भाजपा के वरुण गांधी आगे चल रहे हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं। गौतमबुद्घनर सीट से भाजपा के महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। देवरिया से भाजपा आगे, संतकबीरनगर से गठबंधन आगे, महाराजगंज में गठबंधन के कुंवर अखिलेश करीब 1,300 वोट से आगे चल रहे हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)