लोकसभा चुनाव #VotingRound5 LIVE : पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान संपन्न

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha elections 2019 Voting Round 7 LIVE : General Elections 2019 Live news updates 19 May

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर मतदान सोमवार शाम को संपन्न हो गया। इस चरण में उत्तर प्रदेश से 14, राजस्थान से 12, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल की सात-सात, बिहार की पांच, झारखंड की चार और जम्मू एवं कश्मीर की दो सीटें पर मतदान हुए। कहीं-कहीं छिटपुट हिंसा और ईवीएम में गड़बड़ी के बीच सोमवार की शाम छह बजे वोटिंग खत्म हो गई। शाम छह बजे तक लगभग 59.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। छह बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 74.06 फीसदी मतदान हुआ।

चुनाव आयोग के वोटर टर्नआउट एप के मुताबिक, शाम छह बजे तक बिहार में लगभग 52.86 फीसदी, मध्य प्रदेश में 62.96 फीसदी, राजस्थान में 60.40 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 53.20 फीसदी, झारखंड में 63.69 फीसदी और जम्मू एवं कश्मीर में 17.07 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।


इस चरण में बहुत सी वीआईपी सीटों पर मुकाबला रहा। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी और रायबरेली सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में टक्कर देखने को मिलेगी। रायबरेली से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी मैदान में हैं जिन्होंने 2004 में यह सीट जीती थी। उनका मुकाबला पूर्व कांग्रेसी नेता और अभी के भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से है। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच रोचक मुकाबला है।इस चरण में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), जयंत सिन्हा (हजारीबाग) और राज्यवर्धन सिंह राठौर (जयपुर) चुनाव मैदान में हैं।

पांचवें चरण के मतदान में उत्तर प्रदेश में बहुत सी सीटें वही हैं, जहां वर्ष 2014 में भाजपा ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।


लोकसभा चुनाव की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें न्यूज्ड हिंदी पर

Live Updates:

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)