लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: चुनाव से पहले नगालैंड में बीजेपी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

  • Follow Newsd Hindi On  
Lok Sabha elections 2019 Voting Round 7 LIVE : General Elections 2019 Live news updates 19 May

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) की रणभेरी बज चुकी है। तमाम राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने और अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुट गए हैं। इस बार कुल सात चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। पहला चरण 11 अप्रैल को जबकि अंतिम चरण 19 मई को होगा। पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। वोटों की गिनती 23 मई को होगी। इस बार भी ऐसे मतदाताओं की संख्‍या बड़ी है जो पहली बार वोट डालेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान करनेवालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक है। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल उम्र के होंगे।

लोकसभा चुनाव की हर छोटी-बड़ी खबर पढ़ें न्यूज्ड हिंदी पर

Live Updates:

बिहार: कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में नामांकन दाखिल किया


चुनाव से ठीक पहले नगालैंड में बीजेपी को बड़ा झटका, कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी

चुनाव से ठीक पहले नगालैंड में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक, नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए करीब 37 सदस्‍यों ने सोमवार, 8 अप्रैल को पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया।



MP: छिंदवाड़ा विधानसभा सीट से सीएम कमलनाथ ने नामांकन दाखिल किया


आयकर छापों पर चर्चा के लिए EC ने राजस्व सचिव और सीबीडीटी के अध्यक्ष को बुलाया

चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को चल रहे आयकर छापों पर चर्चा करने के लिए बुलाया है।


उत्तर प्रदेश के लिए बीएसपी ने जारी की एक और सूची

लोकसभा चुनाव के लिए बीएसपी ने एक और सूची जारी की है। लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं। धौरहरा से अरसद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैरगंज से चंद्रदेव राम यादव को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।


तमिलनाडु: रामनाथपुरम में लोगों चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान


साक्षी महाराज की बढ़ी मुश्किलें

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज पर केस दर्ज। नामांकन के दौरान करीब 100 गाड़ियों का काफिला साथ लेकर गए थे, लेकिन पास 13 का ही दिखा पाए थे। साक्षी महाराज उन्नाव से चुनाव लड़ रहे हैं।


कांग्रेस का घोषणापत्र करोड़ों लोगों की आवाज, बीजेपी का मेनिफेस्टो बंद कमरे में बना- राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस का घोषणापत्र चर्चा के बाद बनाया गया है यह करोड़ों भारतीय लोगों की आवाज है यह अच्छा और शक्तिशाली है। लेकिन बीजेपी मेनिफेस्टो एक बंद कमरे में बनाया गया है। यह एक आदमी की आवाज है।


घोड़ी पर चढ़कर नामांकन

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में संयुक्त विकास पार्टी के उम्मीदवार घोड़ी पर चढ़ नामांकन करने गए। वह इस दौरान दूल्हे के लिबास में नज़र आए।


कन्हैया का नामांकन आज

बिहार के बेगूसराय से लेफ्ट पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया कुमार आज अपना नामांकन करेंगे। कन्हैया कुमार का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के गिरिराज सिंह से है। यही कारण है कि इस सीट पर हर किसी की नज़र है। कन्हैया लगातार घर-घर जाकर लोगों का समर्थन जुटा रहे हैं, वहीं गिरिराज सिंह पहले इस सीट पर टिकट दिए जाने से नाराज थे बाद में पार्टी ने उन्हें मनाया था। बेगूसराय में चौथा चरण (29 अप्रैल) में मतदान होना है।


पीएम मोदी की दक्षिण भारत में, राहुल गांधी की असम और बिहार में आज चुनावी रैलियां

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को असम और बिहार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी पहली जनसभा असम के हैलाकांडी में सुबह 11 बजे होगी। दोपहर दो बजे वे बिहार के गया में जनसभा को संबधित करेंगे। वहीं पीएम मोदी मंगलवार को चित्रदुर्गा, मैसूर और कोयम्बटूर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।


आज थमेगा पहले चरण के लिए प्रचार

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है। आज शाम 5 बजे पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार पर लगाम लग जाएगा। इसी के मद्देनज़र आज राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 4 सभाओं को संबोधित करेंगे तो वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सहारनपुर में रोड शो करेंगी। वहीं, बेगूसराय से आज कन्हैया कुमार अपना नामांकन करेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)