उप्र : बसपा ने लोकसभा के 5 और प्रत्याशी घोषित किए

  • Follow Newsd Hindi On  

लखनऊ, 9 अप्रैल (आईएएनएस)| बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पांच और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।

बसपा ने मंगलवार को घोषित अपनी तीसरी सूची में धौरहरा से अरशद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलाल गंज से सी.एल. वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव वर्मा और कैसरगंज से चन्द्रदेव राम यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।


बसपा इससे पहले 17 लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

गौरलब है कि बसपा इस बार प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन करके 38 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भी शामिल है। गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी से प्रत्याशी नहीं उतारने की घोषणा की है।

संयुक्त प्रगतिशील गंठबंधन (संप्रग) अध्यक्ष सोनिया गांधी राय बरेली से तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से सांसद हैं।


 

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)