लोकसभा चुनाव 2019 : संबित पात्रा पुरी से लडे़ंगे चुनाव

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019 : संबित पात्रा पुरी से लडे़ंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसके अंतर्गत ओडिशा की पुरी संसदीय सीट से पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा चुनाव लड़ेंगे। इस सूची को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की लंबी बैठक के बाद घोषित किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।

पार्टी ने इस सूची में आंध्रप्रदेश के 23, महाराष्ट्र के छह, ओडिशा के पांच और मेघालय व असम के लिए एक-एक उम्मीदवारों की घोषणा की।


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)