Maharashtra Poll of Exit Polls 2019: एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र में बरकरार है देवेन्द्र फडणवीस का जादू

  • Follow Newsd Hindi On  

Maharashtra Assembly Election Exit Polls 2019: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सोमवार को शाम 6 बजे तक मतदान समाप्त हो गया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती 24 अक्टूब को होगी। ऐसे में सबकी निगाहें अब एग्जिट पोल पर रहेंगी।

ऐसे में सभी चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों और समाचार चैनलों के एग्जिट पोल नतीजे न्यूज्ड हिन्दी आपके लिए एक जगह पर लेकर आया है। गौरतलब है कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं।


इंडिया-टुडे और एक्सिस माय इंडिया

इंडिया-टुडे और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं भाजपा अकेले 109-124 सीटें जीत सकती है। वहीं कांग्रेस-NCP गठबंधन को 72-90 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही साथ अन्य के खाते में 22-34 सीटें जा सकती हैं।

INDIA-TV का एग्जिट पोल

INDIA-TV के एग्जिट पोल के अनुसार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिलती हुई दिख रही है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 215 सीटें, कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 58 और अन्य को 15 सीटें मिलने की संभावना है।

ABP News का एग्जिट पोल

ABP News के एग्जिट पोल के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक कुल 288 सीटों में से भाजपा-शिवसेना गठबंधन के खाते में 192 से 216 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस-NCP गठबंधन को 55 से 81 और अन्य को 4 से 21 सीटें मिल सकती हैं।


2014 चुनाव में भाजपा को मिली थी जीत

इस बार मुख्य मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच होता दिख रहा है। वर्तमान में महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। महाराष्ट्र में बीजेपी 150 और शिव सेना 124 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 288 सीटों वाली विधानसभा में बाक़ी सीटें एनडीए के छोटे सहयोगी दलों के पास है। दूसरी तरफ़ कांग्रेस 146 पर और एनसपी 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी और शिव सेना के पास अभी 217 सीटें हैं जबकि कांग्रेस एनसीपी के पास महज 56 सीटें।

3,237 उम्मीदवारों की किस्मत कैद

आज 288 सीटों के लिए हुए चुनाव में शाम 6 बजे तक 55.39 फीसदी वोटिंग हुई। 2014 विधानसभा चुनावों में 63.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। कुल 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

क्या होते हैं एग्जिट पोल?

किसी भी चुनाव का एग्जिट पोल जारी करने के लिए पहले डेटा कलेक्ट किया जाता है। ये डेटा क्लेक्शन जिस दिन वोटिंग होती है उस दिन भी किया जाता है। आखिरी फेज की वोटिंग के दिन जब मतदाता वोट डालकर निकल रहा होता है तब उससे पूछा जाता है कि उसने किसे वोट दिया। इस आधार पर किए गए सर्वेक्षण से जो नतीजे निकाले जाते हैं उसे ही एग्जिट पोल कहते हैं। आमतौर पर टीवी चैनल वोटिंग के आखिरी दिन एग्जिट पोल ही दिखाते हैं। बता दें, एग्जिट पोल के नतीजे हमेशा मतदान के आखिरी दिन ही जारी किए जाते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)