हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: न्यूज्ड ओपिनियन पोल में बीजेपी की बड़ी जीत, विपक्ष का सूफड़ा साफ

  • Follow Newsd Hindi On  
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: न्यूज्ड ओपिनियन पोल में बीजेपी की बड़ी जीत, विपक्ष का सूफड़ा साफ

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Polls 2019) समाप्त हो गए हैं। सोमवार को 90 सीटों के लिए हुए चुनाव में 61.62 फीसदी वोटिंग हुई। झड़प की छिटपुट खबरों के अलावा हरियाणा में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं। कुल 1,169 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले न्यूज्ड ने हरियाणा विधानसभा चुनाव का ओपिनियन पोल किया है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि हरियाणा में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में किस पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। इसके अलावा हम आपको ये भी बताएंगे कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज्ड ने हरियाणा चुनाव कवर कर रहे कई पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पुलिस सूत्रों से बात की है। इस बातचीत के आधार पर, हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनती दिख रही है। अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 65 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, गुटबाजी में फंसी कांग्रेस की करारी हार होती दिख रही है। कांग्रेस को 15 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं सबसे बड़ा नुकसान आईएनएलडी (इनेलो) को होता दिख रहा है। आईएनएलडी के खाते में सिर्फ 2 सीटें जाती दिख रही हैं। आईएनएलडी से अलग होकर बनी दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी 8 सीटों पर जीत सकती है।


पार्टी सीट
बीजेपी (BJP) 65
कांग्रेस (Congress) 15
जेजेपी  (JJP) 8
आईएनएलडी (INLD) 2

लोकसभा सीटों के लिहाज से देखा जाए तो बीजेपी गुड़गांव, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और फरीदाबाद में आम चुनाव जैसा प्रदर्शन दोहराते हुए इनके अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। बीजेपी की चिर प्रतिद्वंदी कांग्रेस को रोहतक और सोनीपत से ही कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। ये भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इलाका माना जाता है। वहीं, जाटलैंड में बीजेपी को जेजेपी से कड़ा मुकाबला मिलता दिख रहा है। खासकर सिरसा और हिसार की आधा दर्जन सीटों पर जेजेपी बीजेपी को चौंका सकती है।

लोकसभा क्षेत्र बीजेपी कांग्रेस जेजेपी आईएनएलडी
सिरसा 5 3 1
हिसार 4 1 3 1
 भिवानी-महेंद्रगढ़ 6 2 1
रोहतक 4 5 0
सोनीपत 5 4 0
करनाल 8 1 0
अंबाला 8 1 0
गुड़गाँव 9 0 0
फरीदाबाद 8 1 0
कुरुक्षेत्र 8 0 1
कुल सीटें 65 15 8 2

बता दें कि केंद्र की सत्ता में प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार की वापसी के बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बार मुख्य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और जेजेपी के बीच होता दिख रहा है। वर्तमान में हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 47, इनेलो को 19, कांग्रेस को 15 और अन्य को 9 सीटों पर जीत मिली थी।


एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपिनियन पोल: महाराष्ट्र और हरियाणा में बीजेपी को मिल सकती है बड़ी जीत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)