महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण और विलासराव के बेटे को टिकट

  • Follow Newsd Hindi On  
Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

कांग्रेस (Congress) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly elections) के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। रविवार को जारी इस लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक च्वहाण (Ashok Chavan) को भोकर से टिकट दिया गया है। वहीं, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी परिणीति सिंदे सोलापुर सेंट्रल से और नितिन राउत नागपुर उत्तर से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट संगमनेर से और पार्टी की स्टेट वर्किंग प्रेसिडेंट यशोमती ठाकुर तेओसा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगी। पार्टी ने इस बार कई और दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है।

सूची के अनुसार, पार्टी विधायक अमित विलासराव देशमुख लातूर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे। अमित पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे हैं।पार्टी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एकनाथ गायकवाड़ की बेटी और धारावी की मौजूदा विधायक वर्षा एकनाथ गायकवाड़ को भी टिकट दिया है।


ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी एनसीपी (NCP) साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर लड़ेंगी और बची हुई 38 सीटों पर गठबंधन के और सहयोगी चुनाव लड़ेंगे।

गौरतलब है कि 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने अलग-अलग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 42 तो एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 के इस चुनाव में 122 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट

Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट


Maharashtra Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

बता दें कि चुनाव आयोग (Election Commission) ने हाल ही में महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Haryana Assembly Election) की तारीखों का ऐलान किया था। महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती24 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर और नाम वापस लेने की तारीख 7 अक्टूबर को होगी। 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद पहली बार किसी राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।


यूपी समेत 17 राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP ने जारी की 32 प्रत्याशियों की सूची

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)