महाराष्ट्र: शिवसेना ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

  • Follow Newsd Hindi On  
महाराष्ट्र: शिवसेना विधायकोंं को PAN-आधार कार्ड के साथ 5 दिन के कपड़े लेकर पहुंचने का निर्देश

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शुक्रवार को शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पहली सूची में अपने सभी 21 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दक्षिण मुंबई से पार्टी ने एक बार फिर अरविंद सावंत को उतारा है। वहीं शिरडी से हेमंत गोडसे को टिकट दिया गया है। पार्टी ने मौजूदा 17 सांसदों को टिकट दिया है। इससे पहले गुरुवार को शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी।

शिवसेना के उम्मीदवारों की सूची


  1. दक्षिण मुंबई- अरविंद सावंत
  2. दक्षिण मध्य मुंबई- राहुल शेवाले
  3. उत्तर पश्चिम मुंबई – गजानन किर्तीकर
  4. ठाणे- राजन विचारे
  5. कल्याण- श्रीकांत शिंदे
  6. कोल्हापूर- संजय मंडलिक
  7. हातकणंगले- धैर्यशील माने
  8. नाशिक- हेमंत गोडसे
  9. शिरडी- सदाशिव लोखंडे
  10. शिरुर- शिवाजीराव आढलराव-पाटील
  11. संभाजीनगर – चंद्रकांत खैरे
  12. बुलढाणा- प्रतापराव जाधव
  13. रामटेक- कृपाल तुमाणे
  14. अमरावती- आनंदराव अडसूल
  15. परभणी- संजय जाधव
  16. मावल- श्रीरंग बारणे
  17. धाराशिव  – ओमराजे निंबालकर
  18. हिंगोली – हेमंत पाटील
  19. यवतमाळ – भावना गवली
  20. रायगढ़ – अनंत गीते
  21. सिंधुदुर्ग रत्नागिरी – विनायक राऊत


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)