तमाड़ विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: तमाड़ में सुबह 9 बजे तक 14% वोटिंग

  • Follow Newsd Hindi On  
तमाड़ विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। तमाड़ विधानसभा सीट (Tamar Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन के विकास कुमार मुंडा ने निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को पराजित किया था।

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 13.95 फीसद वोट पड़े। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।


तमाड़ विधानसभा सीट (Tamar Assembly Constituency) का इतिहास

यह खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। झारखंड विधानसभा के लिए 2005 में कराए चुनाव में जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता रमेश सिंह मुंडा ने जीत हासिल की और यहां से पहले विधायक बनने का गौरव हासिल किया। 2009 के चुनाव में जदयू के नेता गोपाल कृष्‍ण पटार विधायक चुने गए। 2014 के चुनाव में ऑल झारखंड स्‍टूडेंट्स यूनियन के विकास कुमार मुंडा को इस क्षेत्र की जनता ने विधायक चुना।

तमाड़ विधानसभा सीट का समीकरण

तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1,88,918 है, जिनमें पुरुष मतदाता 96,706 और महिला मतदाता 92,212 हैं। पिछले चुनाव में 70.91 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

List of Polling Stations in Tamar Assembly


तमाड़ विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट

विकास कुमार मुंडा, आजसू- 57,428

गोपाल कृष्ण पातर, निर्दलीय- 31,422

हार का अंतर – 26,006

तमाड़ विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – नीलकंठ सिंह मुंडा

JMM – सुशील कुमार लांग

JVM – दमयंती बारला

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Tamar Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)