‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन बीजेपी में होंगे शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  

बीजेपी की ओर से बड़ी खबर आई है। खबर के मुताबिक मेट्रोमैन के नाम से मशहूर ई श्रीधरन BJP में शामिल होंगे। केरल BJP की ओर से कहा गया है। ऐलान करते हुए बताया गया कि वह विजय यात्रा के दौैरान BJP को Join करेंगे। के सुरेंद्रन ने इसकी जानकारी दी है।

दिल्ली के विकास में ई श्रीधरन के योगदान को कौन नहीं जानता। दिल्ली मेट्रो को ही श्रीधरन विकास की ऊंचाई पर नहीं ले गए बल्कि कोलकाता मेट्रो की संरचना भी उन्होंने ही तैयार की थी। कोंकण रेलवे में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें जाना जाता है। साल 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से नवाजा गया।


साल 2005 में फ्रांस सरकार ने उन्हें Chevalier de la Legion d’honneur सम्मान दिया। टाइम मैगजीन भी उन्हें ‘एशिया का हीरो’ कह चुकी है। पलक्कड़ जिला के करूकापुथूर गांव मेंं श्रीधरन का जन्म हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई। सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री उन्होंने आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से ली।

शुरुआत में उन्होंने टीचिंग भी की, लेकिन UPSC पास करने के बाद वो रेलवे में सेवाएं देने लगे। 1970 में कोलकाता मेट्रो जॉइन होने के बाद श्रीधरन के ‘मेट्रो मैन’ बनने की कहानी शुरू हुई थी। श्रीधरन 1995 से लेकर 2012 तक दिल्ली मेट्रो के प्रबंधन से जुड़े रहे।

 


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)