लोकसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटो के लिए मतदान जारी

  • Follow Newsd Hindi On  
लोकसभा चुनाव 2019 : महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटो के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र की 10 लोकसभा सीटों के लिए दूसरे चरण के अंतर्गत मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से जारी है। यहां बुलधाना, अकोला, अमरावती(एससी), हिंगोली, नांदेड़, परभनी, बीड, ओसमानाबाद, लातूर(एससी) और सोलापुर(एससी) में मतदान हो रहे हैं।

यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना और विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच है। इसके अलावा दलित-मुस्लिम मोर्चा वंचित बहुजन अघाड़ी(वीबीए) भी चुनाव मैदान में है।


यहां जल्द मतदान करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, उनकी पत्नी उज्जवला, उनकी बेटी परिणीती शिंदे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल रहे।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)