Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में Covid-19 मामलों की संख्या बढ़कर 89

  • Follow Newsd Hindi On  

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 14 नए मामलों के साथ 74 से बढ़कर 89 हो गई। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 210 संदिग्धों में से 15 लोगों के परीक्षण के नतीजे आ गए हैं, बाकी के नतीजों का इंतजार है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे की चेतावनी के बाद भी यहां मामले बढ़ रहे हैं। टोपे ने कहा था कि राज्य में वायरस गुणात्मक स्तर पर फैलने की दहलीज पर पहुंच गया है।


टोपे ने अपील की है, “यह समय बहुत ज्यादा सावधानी बरतने का है। हम इस वायरस के दूसरे चरण से तीसरे चरण में नहीं जाना चाहते हैं।”

महाराष्ट्र में एक-एक दिन में तेजी से मामले बढ़े हैं – शुक्रवार को 53 से शनिवार को 64 हुए, रविवार को 74 हुए और फिर सोमवार को संख्या 89 पर पहुंच गई।

राज्य सक्रिय मामलों की संख्या में टॉप पर है, जिसके चलते टोपे लगातार लोगों से घरों में आइसोलेशन में रहने की अपील कर रहे हैं।



मुंबई, पुणे, नागपुर के बंद को लेकर महाराष्ट्र सरकार हुई और सख्त

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)