पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

  • Follow Newsd Hindi On  
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। राज्यसभा के सभापति एम.वेंकैया नायडू ने उन्हें सदस्यता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल व आनंद शर्मा सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता शपथ ग्रहण के दौरान सभापति के चैम्बर में मौजूद रहे।


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस मौके पर मौजूद रहे।


राज्यसभा के लिए एक बार फिर चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राजस्थान से निर्विरोध जीते


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)