भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस और डांसर मोनालिसा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो डांस इन दिनों जमकर देखा जा रहा है। इस वीडियो गाने में दोनों के जबरदस्त रोमांटिक मूव्स देखकर लोग को खूब आनंद आ रहा है। वायरल हो रहा यह भोजपुरी गाना पवन सिंह (Pawan Singh) की फिल्म जिद्दी आशिक का ‘जगहे प जाता’ है। दोनों के बोल्ड मूव्ज देखखर उनके फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म जिद्दी आशिक के इस गाने को मशहूर लोक गायिका कल्पना पटोवारी और पवन सिंह ने मिलकर गाया है। इसे लिखा है विनय बिहारी ने और संगीत भी उन्होंने ही दिया है।
मोनालिसा के बोल्ड अंदाज और जबरदस्त डांस से यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि वीनस भोजपुरी यू-ट्यूब चैनल ने दो बार इस गाने को रिलीज किया। इसे अभी तक 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर अक्सर मोनालिसा की बोल्ड तस्वीर वायरल होती रहती हैं। अभी हाल में उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक हॉट तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की थी। लॉकडाउन के चलते इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।