हैदराबाद: बेटी के पति के साथ मां ने बना रखे थे संबंध, पता चलने पर की आत्महत्या

  • Follow Newsd Hindi On  
पत्नी शराब पीने से मना करती थी, दोनों में हो गया झगड़ा, पति ने लगा ली फांसी

हैदराबाद में एक महिला को अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए  मजबूर करने के आरोप में  पुलिस ने  गिरफ्तार कर आईपीसी के तहत मामला  दर्ज कर लिया है। पुलिस को इस घटना की जानकारी महिला की छोटी बेटी ने दी। 

 खबरों के मुताबिक, आरोपी महिला की छोटी बेटी ने पुलिस में अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि उसकी मां का एक शख्स से लगभग एक साल से संंबंध चल रहा था और  उनकी मां उनके पिता से अलग हो गई। लड़की ने बाताया कि उसकी मां ने अपने संबंध बनाए रखने के लिए अपनी बड़ी बेटी की शादी उसी शख्स से करवा दी। इसके चलते 19 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल कर शुरू कर दी है।


पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 और 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा लड़की ने बताया कि प्रेम नवीन कुमार अक्सर उनके घर आता था ताकि उसकी मां के संबंध बने रहे सके। मृत लड़की हैदराबाद के एक कॉलेज में प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। 

इसके अलावा लड़की ने बताया कि जब उसकी बड़ी बहन को उनकी मां के संबंध के बारे में पता चला तो उसने घर छोड़कर जाने की धमकी थी लेकिन उनकी मां ने ऐसा करने पर खुद को जान से मारने की धमकी थी। 

मृत लड़की और उसके पति नवीन कुमार की अक्सर  इस मुद्दे पर लड़ाई होती रहती थी। इससे परेशान होकर लड़की ने 12 मार्च को सुसाइड नोट लिखकर घर के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। मृत लड़की की छोटी बहन ने अपनी मां के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



हैदराबाद: एक शख्स ने 2 महीने के बछड़े के साथ किया बलात्कार, हिरासत में आरोपी

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)