MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास के नतीजे आज दोपहर 12 बजे करेगा घोषित, जानें कैसे देख सकेंगे रिजल्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Karnataka board 10th result will be released today at 3 pm check here

MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश  बोर्ड दसवीं क्लास का रिजल्ट आज  दोपहर 12 बजे जारी करेगा। 11.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को अपने नतीजों का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।  छात्र अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे।

10वीं के शेष दो पेपर रद्द कर दिए गए थे। इन विषयों के मार्क्स उन पेपरों के आधार पर दिए जाएंगे जो हो चुके हैं। कॉपियों का मूल्यांकन कार्य कुछ दिनों पहले पूरा हो चुका था। इससे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कहा गया था कि नतीजे जुलाई में जारी किए जाएंगे।


मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) 10वीं परिणाम 2020 की घोषणा के बारे में किसी भी अपडेट के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं, ताकि आपको ताजा अपडेट मिलते रहे। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 3 मार्च 2020 से शुरू हुई थी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार यह परीक्षा (Exam) 27 मार्च को संपन्न होनी थी लेकिन इस बीच देशव्यापी लॉकडाउन (Lockdwon) शुरू हो गया जिसके कारण मध्य प्रदेश की शेष परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया।

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रकोप की वजह से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( MP CM Shivraj Singh Chouhan) ने शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया  था। अब मध्य प्रदेश 10वीं का रिजल्ट उन्हीं विषयों के आधार पर तैयार किया जाएगा जिनकी परीक्षा लॉकडाउन के पहले हो चुकी थी।


इस साल साढ़े 19 लाख विद्यार्थी (Students) बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में शामिल हुए थे। इस बात के कयासल पहले ही लगाए जा रहे थे कि दसवीं का रिजल्ट (Result) घोषित होने के बाद 12वीं का रिजल्ट जुलाई (July) के मध्य तक घोषित होगा। MPBSE ने पिछले वर्ष में 61.32 पासिंग प्रतिशत दर्ज किया था, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)