करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, एक्टर को फंसाने के लिए खुद पर करवाया था झूठा हमला

  • Follow Newsd Hindi On  
करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, एक्टर को फंसाने के लिए खुद पर करवाया था झूठा हमला

टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला ने खुद पर झूठा हमला करवाया था। इस पूरे षड्यंत्र में आरोपी महिला की वकील भी संलिप्त थी। महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई थी तो कुछ बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया और जाते वक्त एक पर्चा फेंक गए जिस पर लिखा था- केस वापस ले लो।

इस मामले में जब मुंबई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला और तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया तो बाद में पता चला कि महिला ने खुद ही अपने ऊपर हमला करवाया था। और तो और हमलावरों में से एक तो उसके वकील का ही रिश्तेदार था। मीडिया खबरों के अनुसार, महिला ने यह स्वीकार कर लिया है कि करण ओबेरॉय के खिलाफ अपने केस को और मजबूत करने के लिए उसने यह फर्जी हमला जान बूझकर कराया था।


बता दें कि करण ओबेरॉय पर एक महिला ज्योतिषी ने बलात्कार कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। महिला के आरोप की वजह से एक्टर को जेल में रहना पड़ा था। करण ओबेरॉय को हाल ही में मुंबई हाईकोर्ट ने इस मामले में जमानत दे दी थी।

दरअसल, करण इस महिला के साथ साल 2016 से रिलेशनशिप में थे। इस मामले में करण के खिलाफ जो FIR दर्ज हुई थी उसके मुताबिक साल 2017 में करण ओबेरॉय ने महिला से शादी का वादा करके उसके साथ रेप किया था। महिला ने आरोप लगाया था कि करण ने उसका वीडियो भी बनाया था और पैसों के लिए ब्लैकमेल भी करता था। शिकायत के बाद करण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। करन की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि महिला पर 25 मई को हुए हमले की घटना को उसने खुद प्लांट किया था और इसकी साजिश में उनके वकील भी शामिल थे।


लड़की ने बॉयफ्रेंड से हेल्मेट उतरवाया और फेंका एसिड, फिर पुलिस को चकमा देने के लिए बनाई कहानी


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)