कंगना रनौत और रंगोली के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर, विवादित ट्वीट से जुड़ा है मामला

  • Follow Newsd Hindi On  
कंगना रनौत और रंगोली के खिलाफ दर्ज हुआ एफआईआर, विवादित ट्वीट से जुड़ा है मामला

बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ एक पुलिस कंप्लेंट दर्ज हुई है। दरअसल कंगना पर आरोप है कि उन्होंने एक समुदाय को आतंकवादी कहा है और अपनी बहन रंगोली के सांप्रदायिक ट्वीट के समर्थन में भी उतरी हैं। बता दें कि रंगोली चंदेल के इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था और रंगोली के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें ये केस मुंबई के रहने वाले एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने दर्ज कराई है।

दोनों बहनों पर दर्ज हुई ये शिकायत

न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस के पास मौजूद शिकायत की एक प्रति में यह बताया गया है, ‘यह ध्यान रखना जरुरी है कि एक बहन नरसंहार, हत्याओं, हिंसा की बात करती है बल्कि दूसरी बहन देशभर में आलोचना और अपने ट्विटर खाते को सस्पेंड करने के बावजूद उसका समर्थन करती हैं। रंगोली ने एक संप्रदाय को आतंकवादी का लेबल भी दे डाला। ‘शिकायत में अभिनेत्री और उनकी बहन व मैनेजर रंगोली पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने स्टारडम, फैनबेस, प्रसिद्धि, पैसा, शक्ति और प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए देश में अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए घृणा, असंतुलन व झगड़े को बढ़ावा देने के उद्देश्य और इरादे से ये काम किया हैं।’


कंगना ने बाद में वीडियो मैसेज जारी कर किया सपोर्ट

इंस्टाग्राम पर हाल ही मे एक वीडियो शेयर किया गया था जिसमें कंगना ने कहा था कि अगर किसी को लगता है कि रंगोली ने कुछ गलत कहा है, ‘तो हम दोनों ही इस बात के लिए माफी चाहते हैं। मेरी बहन रंगोली चंदेल ने विशेष रूप से उल्लेख किया था कि जिन लोगों ने डॉक्टरों और पुलिस कर्मियों पर हमला किया है, उन्हें गोली मार दी जानी चाहिए।’ रंगोली पर फराह अली खान और रीमा कागती जी ने गलत एलिगेशन लगाया है कि रंगोली ने इसमें किसी समुदाय को बीच में घसीटा है। अभिनेत्री ने वीडियो में कहा कि उन्हें और उनकी बहन को विश्वास नहीं है कि डॉक्टरों और पुलिस पर हमला करने वाला हर व्यक्ति किसी विशेष समुदाय से संबंधित है।


कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, किए थे विवादित ट्वीट


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)