Nabinagar Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: नबीनगर सीट से आरजेडी प्रत्याशी विजय कुमार ने हासिल की जीत

  • Follow Newsd Hindi On  
Sursand Vidhan Sabha Seat result and history

Nabinagar Vidhan Sabha Seat Election Results 2020 Live: नबीनगर विधानसभा सीट काराकट लोकसभा के अंदर आता है। औरंगाबाद जिले की नबीनगर विधानसभा सीट को जेडीयू का गढ़ माना जाता है। अबकी बार इस सीट से आरजेडी के विजय ने  जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह को शिकस्त दी है।

नबीनगर सीट का इतिहास

इस सीट पर पहला चुनाव 1951 में हुआ था, तब यहां से कांग्रेस के टिकट पर अनुग्रह नारायण सिंह ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 1957 में कांग्रेस के ही टिकट पर देवधारी राम जीतने में कामयाब रहे। साल 1962 और 1967 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर ही सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने नबीनगर से चुनाव जीता।


साल 1969 में सीपीआई के महाबीर प्रसाद अकेला यहां से जीतने में सफल रहे। फिर 1972 और 1977 के चुनाव में युगल सिंह जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद कांग्रेस के टिकट पर रघुबंश प्रसाद सिंह जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हुए। रघुवंश सिंह 1980, 1985 और 1990 के चुनाव में भी जीत हासिल की।

1995 में इस सीट पर जनता दल के वीरेंद्र कुमार सिंह जीते। जबकि साल 1996 के उप-चुनाव में फिर पासा पलटा और समता पार्टी की लवली आनंद ने जीत हासिल की। साल 2000 में इस सीट से आरजेडी के भीम कुमार यादव जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद 2005 में एलजेपी के टिकट पर विजय कुमार सिंह जीते।

इस सीट का चुनावी समीकरण

इस विधानसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या 2,65,883 है, जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1,44,576 है वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 1,21,307 है। इस सीट के 94 फीसदी आबादी गांव में रहती है, जबकि 6 फीसदी आबादी ही शहर में रहती है। इस सीट पर अनुसूचित जाति की संख्या करीब 25 फीसदी है।


जेडीयू के पक्ष में रहे थे 2015 के नतीजे 

पिछले 2015 के चुनाव में वीरेंद्र कुमार सिंह ने एक बार फिर विजय हासिल की। जेडीयू के वीरेंद्र कुमार सिंह ने बीजेपी के गोपाल नारायण सिंह को करीब 6 हजार वोटों से हराकर इस सीट को अपने नाम किया था। वीरेंद्र कुमार सिंह को 42035 वोट मिले थे तो गोपाल नारायण सिंह को 36774 वोट मिले थे।

2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

वीरेंद्र कुमार सिंह-जेडीयू

विभा देवी-आरजेडी

Nabinagar Vidhan Sabha winner: नबीनगर सीट के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Virendra Kumar Singh JD(U) 42035 Gopal Narayan Singh BJP 36774
2010 Virendra Kumar Singh JD(U) 36860 Vijay Kumar Singh LJP 25026
OCT 2005 Vijay Kumar Singh LJP 42371 Bhim Kumar Singh RJD 37617
FEB 2005 Bhim Kumar Singh RJD 46136 Virendera Kumar Singh JD(U) 39458
2000 Bheem Kumar RJD 63577 Raghuvansh Prasad Singh IND 20206
1996 Lovely Anand SP 56144 Bheem Kumar JD 48801
1995 Virendra Kumar Singh JD 28914 Raghuvansh Prasad Singh INC 15997
1990 Raghubansh Pd. Singh INC 25647 Ram Lakhan Prasad Singh JD 16229
1985 Raghubansh Prasad Singh INC 32167 Tulsi Singh LKD 12715
1980 Radhubansh Pd. Singh INC(I) 24784 Ram Nandan Singh INC(U) 19096
1977 Yugal Singh JNP 24716 Dharmdeo Singh CPI 19824
1972 Yugal Singh NCO 30507 Mahabir Prasad Akela CPI 18285
1969 Mahabir Prasad `Akela` CPI 25467 Saryoo Prasad Singh INC 16321
1967 S. N. Singh INC 28535 M. B. Akela CPI 10711
1962 Satyendra Narain Sinha INC 16844 Awadeshwar Prakash Singh SWA 7067
1957 Anugrah Narayan Sinha INC 30586 Padarath Singh PSP 12743
1957 P.N. Singh PSP 19389 R.N.S. Yadav INC 16234
1957 Deodhari Ram INC 28815 Biseshwar Nath Gupta PSP 10906
1951 Anugrah Narayan Singh INC 13297 Gafur Mian SP 6979

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)