अब जापान के लोग नहीं करेंगे अकेला महसूस, जापान में बनाया गया ‘Minister of Loneliness’

  • Follow Newsd Hindi On  

जापान: जापान (Japan)  तकनीकी के क्षेत्र में तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ देश में नई समस्या खड़ी हो गई है। तमाम आधुनिकता के बाद भी वहां के लोगों में अकेलापन और डिप्रेशन (depression)  काफी ज्यादा देखा जा रहा है। तनाव और अकेलेपन के चलते जापान (Japan)  के नागरिक सुसाइड की तरफ जा रहे हैं।

देश में बढ़ते सुसाइड के मामले को देखते हुए जापान की सरकार ने ‘Minister of Loneliness’ को नियुक्त किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार 2020 में करीब 11 साल बाद जापान में इतनी बड़ी संख्या में आत्महत्या के केस सामने आए हैं। वहीं पुरुषों की तुलना में सुसाइड करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।


बता दें कि आत्महत्या करने वाली औरतों के आंकड़ों में करीब 15 फीसद का इजाफा देखा गया है।

इतना ही नहीं 2020 अक्टूबर में पूरी दुनिया जहां कोविड से जंग लड़ रही थी और कोविड से न जानें कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं जापान में कोविड से मरने वालों से ज्यादा आत्महत्या करने वालों लोगों की संख्या दर्ज की गई। 2019 की तुलना में 2020 में सुसाइड के आंकड़ों में करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई।

एक रिपोर्ट में पाया गया कि जापान में ज्यादातर महिलाएं अकेले रहती हैं। उनमें से कई के पास स्थिर रोजगार नहीं है और यह भी महिलाओं की आत्महत्या की एक बड़ी वजह बताई जा रही है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)