ओडिशा के पूर्व मंत्री भागवत मोहंती का निधन, CM नवीन पटनायक ने जताया शोक

  • Follow Newsd Hindi On  
ओडिशा के पूर्व मंत्री भागवत मोहंती का निधन, CM नवीन पटनायक ने जताया शोक

भुवनेश्वर। ओडिशा के पूर्व मंत्री भागवत प्रसाद मोहंती का कल देर रात यहां उनके आवास पर निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। मोहंती ने राज्य विधानसभा में तीन बार केंद्रापड़ा का प्रतिनिधित्व किया।

सूत्रों ने कहा कि मोहंती 1971 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (पीएसपी) के उम्मीदवार के रूप में राज्य विधानसभा के लिए चुने गए और 1985 व 1995 में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गए। उन्होंने राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया था।


मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मोहंती के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत भागवत मोहंती को एक योग्य प्रशासक और अनुभवी राजनीतिज्ञ बताया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति भी अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।

(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)