पिछले 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मिलती आ रही छूट आज बरकरार नहीं रह सकी। बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच मंगलवार को घरेलू बाजार में पेट्रोल की कीमत को तो नहीं छुआ गया, लेकिन डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई। सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल 25 पैसे महंगा कर दिया।
दिल्ली में आज भी पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। डीजल दिल्ली में जरूर महंगा है और ये 80.53 रुपये की दर से बिक रहा है।वहीं मुंबई में पेट्रोल 87.19 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 82.10 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में इसकी कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर है। इस तरह मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के रेट में कोई बदलाव नहीं है।
जबकि मुंबई में डीजल आज 78.83 रुपये/लीटर है। कोलकाता में भी डीजल के दाम स्थिर हैं। यहां डीजल 75.64 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 77.72 रुपये/लीटर है। इससे पहले लगातार 7 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई। बीते जून में लगातार 21 दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.78 |
मुंबई | 87.19 | 79.05 |
चेन्नै | 83.63 | 77.91 |
कोलकाता | 82.10 | 75.89 |
कांग्रेस (Congress) ने बीते सोमवार को ही तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद लगातार 7 दिन तक तेल की कीमतें नहीं बढ़ाई गई। दिल्ली में आज, यानी 07 जुलाई, मंगलवार को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के 80.43 रुपये पर टिकी रही, लेकिन डीजल 25 पैसे चढ़ कर 80.78 रुपये पहुंच गया।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।