Petrol And Diesel Prices Today: देश में डीजल-पेट्रोल की कीमतों (Petrol-Diesel price today) में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद भी आज लगातार 21वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई।
आज डीजल (Diesel) 21 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 25 पैसे का इजाफा हुआ है। पिछले 21 दिनों में डीजल 11 रुपये तो पेट्रोल 9.12 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत से ज्यादा डीजल की कीमत होने से लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।
ऐसे में लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन फिर भी आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 80.13 रुपये से 25 पैसे बढ़ कर 80.38 रुपये पर चली गई। वहीं डीजल भी 21 पैसे की छलांग लगाते हुए 80.40 रुपये पर पहुंच गया। यहां कल ही डीजल की कीमत 80.19 रुपये थी।
देश के प्रमुख शहर में पेट्रोल और डीजल के दाम…
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.38 | 80.40 |
मुंबई | 87.14 | 78.71 |
चेन्नै | 83.59 | 77.61 |
कोलकाता | 82.05 | 75.52 |
दिल्ली (Delhi) देश का पहला राज्य है, जहां पेट्रोल (Petrol) से महंगा डीजल (Diesel) बिक रहा है। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है। लेकिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में उस हिसाब से कमी नहीं हुई है।
इसी का असर है कि पिछले 21 दिनों में डीजल की कीमत में 11.00 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.12 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे है कि अभी पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बीते दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखा था।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।