Petrol Diesel Price: अमेरिकी मुद्रा डॉलर (US Doller) इस समय दुनिया के अन्य मुद्राओं (Other Currencies) के मुकाबले कुछ ज्यादा ही मजबूत हो रहा है। इसी वजह से वहां कच्चे तेल के फ्यूचर मार्केट (Crude Future Market) में सुस्ती का दौर है। लेकिन, घरेलू बाजार (Domestic Market) में देखें तो यहां आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। इससे दो दिन पहले तीन दिनों तक लगातार पेट्रोल-डीजल (Diesel Petrol) की कीमतों में शांति थी।
सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Ke Dam ) में आज फिर दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत में 24 से 25 पैसे की बढ़ोतरी हुई है तो वहीं पेट्रोल की भी 22 से 25 पैसे तक कीमत बढ़ी है। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 85.20 रुपये पर चला गया जो कि ऑल टाइम हाई प्राइस है। इस दिन डीजल भी 75.38 रुपये प्रति लीटर पर चला गया।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 85.20 | 75.38 |
मुंबई | 91.80 | 82.13 |
चेन्नै | 87.85 | 80.67 |
कोलकाता | 86.63 | 78.97 |
नोएडा | 84.83 | 75.83 |
रांची | 83.96 | 79.77 |
बेंगलुरु | 88.07 | 79.94 |
पटना | 87.71 | 80.52 |
चंडीगढ़ | 82.04 | 75.13 |
लखनऊ | 84.75 | 75.75 |
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।