Petrol Diesel Price: मुंबई में पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये प्रति लीटर, जानिए आपके शहर में क्या हैं भाव

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट?

Petrol Diesel Price: डोमेस्टिक मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel ke dam) में आज शांति है। सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) ने पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price)  में 2 दिन की बढ़ोतरी के बाद दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड स्तर पर हैं। इसी तरह दिल्ली में भी तेल के दाम में आग लगी हुई है।

 


देश भर में डॉन दिन पहले ट्रोल के दाम 22 से 26 पैसे बढ़ गए हैं। इसी तरह डीजल के दाम 24 से 27 पैसे बढ़ गए थे। पिछले दो दिनो में दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक में पेट्रोल 2.09 रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह डीजल 2.01 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 8 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

जानिए अपने शहर में तेल के भाव

दिल्ली में आज 24 जनवरी को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल कल के भाव 85.70 रुपये प्रति लीटर और इसी तरह डीजल कल के भाव 75.88 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 92.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 82.66 रुपये प्रति लीटर हैं।


कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 87.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 79.48 रुपये प्रति लीटर है।

चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं हुआ है। पेट्रोल के दाम 88.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 81.14 रुपये प्रति लीटर हैं।

इसी तरह बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम 88.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 80.47 रुपये प्रति लीटर हैं।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)