Petrol-Diesel Price: आज लगातार चौथे दिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे पांच दिन पहले ही, कुछ शहरों में पेट्रोल या डीजल की कीमत में मामूली फेरबदल किया गया था। पिछले सप्ताह तेल कंपनियों ने लगातार 4 दिनों (28 जुलाई से 31 जुलाई) तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों की कीमतों को जस का तस छोड़ दिया था।
पिछले सप्ताह दिल्ली (Delhi) में डीजल (Diesel) पर वैट (VAT) 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी कर दिया गया था। जिसके कारण डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। फिलहाल दिल्ली को छोड़कर बाकी जगह पेट्रोल डीजल (Petrol-Diesel) के दाम कम नहीं हुए थे।
अगस्त महीने में अब तेल की कीमतें स्थिर चल रही हैं। इसके पहले जुलाई के महीने में अब तक डीजल के दाम 10 बार बढ़ाए जा चुके हैं।अगर पेट्रोल की बात करें तो इसमें एक महीने से ज्यादा समय से बढ़ोतरी नहीं हुई है। पेट्रोल के दाम में अंतिम बार बीते 29 जून को बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन डीजल के दाम लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था।
देश के प्रमुख शहरों में तेल का नया दाम-
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 73.56 |
मुंबई | 87.19 | 80.11 |
चेन्नई | 83.63 | 78.86 |
कोलकाता | 82.05 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।