Petrol-Diesel Price: देश में पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों से आम-आदमी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। तेल कंपनियों इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (BPCL) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (HPCL) ने शुक्रवार को भी पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया।
दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया। एक दिन छोड़कर इस पूरे हफ्ते पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी की गई है। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 81.94 रुपये और डीजल का 73.56 रुपये प्रति लीटर है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि डीजल की कीमत आज स्थिर रही।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक 28 अगस्त 2020 को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..
शहर का नाम | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीजल (रुपये/लीटर) |
दिल्ली | 81.94 | 73.56 |
मुंबई | 88.58 | 80.11 |
कोलकाता | 83.43 | 77.06 |
चेन्नै | 84.91 | 78.86 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।