पीएम मोदी ने क्यों चुना 5 अप्रैल का दिन, कहीं ये वजह तो नहीं!

  • Follow Newsd Hindi On  
प्रधानमंत्री 13 नवंबर को देश को 2 आयुर्वेद संस्थान समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 9 बजे वीडियो संदेश के जरिए देशवासियों से बहुत ही अहम अपील की। पीएम मोदी ने कोरोना संकट से उपजे अंधकार को मात देने के लिए देशवासियों से एक अपील की है। उन्होंने देशवासियों से आने वाल 5 अप्रैल के दिन रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती , दिया टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने को कहा है।

बहरहाल क्या आपको पता है कि पीएम मोदी ने ऐसा करने के लिए 5 अप्रैल का दिन ही क्यों चुना। दरअसल भारतीय इतिहास में इस दिन कई अहम घटना हुई हैं। इसलिए इस दिन को विशेष तौर पर तरजीह दी है। आइए जानते हैं 5 अप्रैल के महत्व के बारे में….


महात्मा गांधीजी 5 अप्रैल को ही दांडी पहुंचे

भारतीय इतिहास की कई अहम घटनाओं में से दांडी यात्रा एक अहम घटना माना जाती है। महात्मा गांधी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए दमनकारी नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी यात्रा की थी। वह ऐतिहासिक दिन 5 अप्रैल ही था जब गांधीजी दांडी पहुंचे थे। दांडी मार्च या नमक सत्याग्रह महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक अहिंसक आंदोलन था जिसको लोगों का काफी समर्थन मिला और दुनिया भर में इसकी चर्चा हुई।

5 अप्रैल को भारतीय शिप (Indian Ship) मुंबई से ब्रिटेन यात्रा पर पहली बार गया

हर साल भारत में 5 अप्रैल को नेशनल मैरीटाइम डे (National Maritime Day) मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि 5 अप्रैल 1919 को पहली भारतीय शिप (Indian Ship) मुंबई से ब्रिटेन की यात्रा पर निकली थी। सिंधिया स्टीम नेविगेशन कंपनी का 5,940 टन का पोत लिबर्टी अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुआ था। वह पोत इंग्लैंड की यात्रा पर गया था। भारतीय जहाजरानी के इतिहास की वह इसलिए अहम घटना थी क्योंकि उस समय समुद्री मार्गों पर अंग्रेजों का कब्जा था। इसी तारीख को 1979 में देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला था।

5 अप्रैल को हुआ था बाबू जगजीवन राम का जन्म

बाबू जगजीवन राम का जन्म 5 अप्रैल, 1908 को हुआ था। उनके नाम 50 सालों तक सांसद रहने का वर्ल्ड रेकॉर्ड है। 1936 से 1986 तक वह सांसद रहे। बाबू जगजीवन राम उन चुनिंदा लोगों में शामिल थे जिन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। वर्ष 1935 में ऑल इंडियन डिप्रेस्ड क्लासेज लीग की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। इस संगठन ने दलितों को समान अधिकार देने और उनके कल्याण के लिए काम किया।



PM Modi Video Message: 5 अप्रैल को लाइटें बंद करके मोमबत्ती अपने दरवाजे या बालकनी से जलाएं, कॉलोनियों और गलियों में ना निकलें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)