मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

  • Follow Newsd Hindi On  
Samajwadi Party leader Mulayam Singh Yadav admitted to Medanta Hospital

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबियत एक बार फिर बिगड़ गई। उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया में भर्ती कराया गया। मेदांता अस्पताल में हुई जांच में सपा प्रमुख को यूरिनल इंफेक्शन मिला। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल, मुलायम सिंह की हालत नियंत्रण में है।

मुलायम सिंह का कोरोना टेस्ट भी कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। मेदांता के निदेशक राकेश कपूर ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि वीरवार को दोपहर में पेट दर्द की शिकायत के बाद मुलायम सिंह को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद उनके टेस्ट कराए गए।


टेस्ट में पाया गया कि उन्हें यूरेनरी ट्रैक्ट में इन्फेक्शन हुआ है। पिता की तबियत खराब होने की जानकारी मिलते ही उनके पुत्र अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी मेदांता अस्पताल में पहुंच गए। मुलायम सिंह की तबीयत पिछले कई महीनों से खराब चल रही है। करीब एक महीने पहले भी उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

दरअसल, उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। इससे पहले उन्हें पेट में सूजन और दर्द होने पर पर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जांच में पाया गया कि बड़ी आंत में समस्या है। कोलोनोस्कोपी करके आंत की सफाई की गई थी। इसके बाद सेहत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)