सिमडेगा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019:

  • Follow Newsd Hindi On  
सिमडेगा विधानसभा सीट, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) का ऐलान हो चुका है। राज्य विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए कुल पांच चरणों में चुनाव होंगे। सिमडेगा विधानसभा सीट (Simdega Assembly Seat) इनमें से एक सीट है जिसपर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2014) में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विमला प्रधान ने झारखंड पार्टी (JP) के उम्मीदवार मेनन इक्का को पराजित किया था। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

सिमडेगा विधानसभा सीट (Simdega Assembly Constituency) का इतिहास

राज्‍य का महत्‍वपूर्ण जिला होने के साथ ही सिमडेगा अहम विधानसभा सीट भी है। खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली यह सीट शुरुआत से ही कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनावी जंग का अखाड़ा बनती रही है। 2005 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के नील टिर्की विधायक चुने गए। 2009 के विधानसभा चुनाव में विमला प्रधान कांग्रेस के नील टिर्की को हराया था। 2014 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की विमला प्रधान यहां से विजयी हुई थीं। उन्होंने झारखंड पार्टी के प्रत्याशी मेनन एक्का को हराया था।


सिमडेगा विधानसभा सीट का समीकरण

सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 45,343 है, जिनमें पुरुष मतदाता 1,04,142 और महिला मतदाता 1,02,039 हैं। पिछले चुनाव में 65.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। झारखंड का यह पठारी क्षेत्र जनजातीय और ओडिया समुदायों के लोगों का निवास स्‍थान है।

भाजपा ने इस बार अपना उम्मीदवार बदल दिया है। वर्तमान विधायक विमला प्रधान का टिकट काटकर भाजपा ने श्रद्धानंद बेसरा को अपना उम्मीदवार बनाया है। सिमडेगा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी भूषण बारा और भाजपा प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा के बीच मुख्य मकाबला माना जा रहा है।

List of Polling Stations in Simdega Assembly

सिमडेगा विधानसभा चुनाव 2014 के नतीजे

प्रत्याशी              पार्टी        प्राप्त वोट


विमला प्रधान, बीजेपी- 45,343

मेनन इक्का, झारखंड पार्टी- 42,149

हार का अंतर – 3,194

सिमडेगा विधानसभा चुनाव 2019 के प्रत्याशी

BJP – श्रद्धानंद बेसरा

कांग्रेस –  भूषण बारा

JVM – मोहन बाराइक

मतदान की तारीख: 7 दिसंबर

Simdega Assembly 2014 Result

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)