Sugauli Vidhan Sabha Seat: VIP और RJD के बीच होगी जोरदार टक्कर,जानें सुगौली विधानसभा का समीकरण

  • Follow Newsd Hindi On  
Nautan Vidhan Sabha Seat result and history

Sugauli Vidhan Sabha Seat: गन्ने की खेती के लिए मशहूर सुगौली विधानसभा क्षेत्र (Sugauli Assembly Seat) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां पिछले तीन चुनावों से लगातार बीजेपी और आरजेडी (BJP and RJD) के बीच ही मुकाबला होता रहा है। इस बार बीजेपी ने ये सीट वीआईपी को सौंपी दी। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां कौन अपनी विजय पताका फहराएगा।

सुगौली सीट का इतिहास

2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद सुगौली विधानसभा सीट में बदलाव किया गया और इसके तहत सुगौली और रामघरवा सामुदायिक विकास ब्लॉक को शामिल कर लिया गया। पहले सुगौली विधानसभा बेतिया लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हुआ करती थी, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद यह पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र में आ गया।


सुगौली विधानसभा सीट पर कई दलों को बारी-बारी से जीत मिलती रही है। 1990 से पहले इस सीट पर कांग्रेस को 4 बार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 3 बार जीत मिली। भारतीय जनसंघ और सोशलिस्ट पार्टी को 1-1 बार जीत मिली। साल 1990 के चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को जीत मिली।

साल 1995 में चंद्रशेखर द्विवेदी बतौर निर्दलीय उम्मीदवार इस क्षेत्र से चुनाव जीते। साल 2000 और फरवरी 2005 में विजय प्रसाद गुप्ता ने जीत हासिल की। विजय प्रसाद गुप्ता ने  यहां से साल 2000 में निर्दलीय तो फरवरी 2005 में राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव जीता। राष्ट्रीय जनता दल को 15 साल बाद फिर से जीत का इंतजार है।

इस सीट का चुनावी समीकरण

कुल मतदाता: 2,78,543


महिला मतदाता: 1,29,449

पुरुष मतदाता: 1,49,094

कुल आबादी: 6,11,466

थर्ड जेंडर: 09

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रामचंद्र साहनी ने जीत हासिल की थी। उन्होंने आरजेडी के ओम प्रकाश चौधरी को 7,756 मतों के अंतर से हराया था। साहनी को 40.1% वोट मिले जबकि ओम प्रकाश को 35.1% वोट हासिल हुए थे।

Sugauli Vidhan Sabha: 2020 में इन दावेदारों के बीच होगी टक्कर

वाआईपी- रामचंद्र साहनी

राजद – शशिभूषण

रालोसपा – संत सिंह कुशवाह

Sugauli Vidhan Sabha winner :  सुगौली के अब तक के विजेता और उपविजेताओं की सूची इस प्रकार है-

 

Year Winner Party Votes Runner Up Party Votes
2015 Ramchandra Sahni BJP 62384 Om Prakash Choudhary RJD 54628
2010 Ramchandra Sahani BJP 39021 Vijay Prasad Gupta RJD 26642
OCT 2005 Ramchandra Sahni BJP 35869 Vijay Prasad Gupta RJD 29264
FEB 2005 Vijayprasad Gupta RJD 22281 Ramashray Singh CPM 21648
2000 Vijay Prasad Gupta KSP 39499 Ramashray Singh CPM 38993
1995 Chandra Shekhar Dwiwedi IND 22492 Ramashray Singh CPM 18552
1990 Ramashray Singh CPM 20900 Ashok Kumar Mishar INC 18489
1985 Suresh Kumar Mishra INC 17397 Ramashray Singh CPM 13145
1980 Ramashray Singh CPM 29395 Suresh Kumar Mishra INC(I) 12651
1977 Ramashray Singh CPM 13030 Bhupnarain Singh CPI 12934
1972 Azizul Haque SOP 16294 Mohan Lal Modi BJS 13807
1969 Badari Narayan Jha INC 13098 Azizul Haque SSP 11227
1967 M.L. Modi BJS 12656 A. Hapgue SSP 9491
1962 Bidya Kishore Bidyalankar INC 9946 Sheonath Ram SWA 4682
1951 Jai Narain Prasad INC 15478 Basudeo Narain Singh IND 3811

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)