10 Rupee Note: दस रूपये का ये नोट बना देगा आपको मालामाल, यहां मिलेगी जबरदस्त कीमत

  • Follow Newsd Hindi On  
10 Rupee Note: दस रूपये का ये नोट बना देगा आपको मालामाल, यहां मिलेगी जबरदस्त कीमत

पुराने नोट और सिक्के जमा करने का शौक कई लोगों को होता है। लेकिन शायद कई लोगों को ये नहीं पता होता कि उनका यह शौक उन्हें मालामाल कर सकता है। कुछ पुरानी चीजों की कीमत समय के साथ तेजी से बढ़ती है।

ऐसे में अगर इन पुरानी चीजों को संभाल कर रखा जाए तो इसका फायदा आपको भी मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर कोई पुराना डाक टिकट या कोई किताब ले सकते हैं। अगर आपके पास पुराना नोट या सिक्का है तो इसकी कीमत का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं।


आपको तो यह पता ही होगा कि, ब्रिटिश भारत में ऐसे कई नोट चलते थे, जिनकी अब किसी को शायद जानकारी भी न हो। वक्त के साथ नए नोट चलन में आते गए। लेकिन कुछ पुराने नोटों की कीमत इतनी है कि आप चौंक जाएंगे। जिस नोट का जिक्र हम कर रहे हैं उस पर एक तरफ अशोक स्तंभ दिया गया है। 3 मुंह वाले शेर का ये नोट वक्त के साथ अब दुर्लभ हो चुका है। मगर ये नोट आपकी किस्मत चमका सकता है।

1943 में ब्रिटिश राज द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में नियुक्त होने वाले पहले भारतीय सी डी देशमुख के हस्ताक्षरइस दुर्लभ नोट पर हैं। बता दें कि ये नोट पहले एडिशन में प्रिंट किया गया था। 10 रुपये के इस पुराने नोट में एक तरफ अशोक स्तम्भ तो दूसरी तरफ एक नाव बना हुआ है। इस नोट के पीछे की तरफ दोनों ओर अंग्रेजी में 10 Rupees लिखा हुआ है।

10 रु का ये पुराना नोट अगर आपके पास है तो आपको इसके बदले 20-25 हजार रु तक मिल सकते हैं। खास बात ये है कि इस नोट को घर बैठे ऑनलाइन बेच सकते हैं। इन नोटों को घर बैठे इंडियामार्ट, शॉपक्लूज और मरुधर आर्ट्स पर अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)