Petrol Diesel Price: डीजल-पेट्रोल (Diesel-Petrol) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। हालांकि इस महीने लगातार 21 दिनों तक तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद कल बीते रविवार को इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। लेकिन आज फिर दोनों ईंधनों की कीमतों में वृद्धि कर दी गई।
आज जहां डीजल (Diesel) 13 पैसे महंगा हुआ वहीं पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 5 पैसे का इजाफा किया गया है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत कल के 80.38 रुपये से 5 पैसे बढ़ कर 80.43 रुपये पर चली गई। वहीं डीजल भी 13 पैसे की छलांग लगाते हुए 80.53 रुपये पर पहुंच गया।
मुंबई (Mumbai) में पेट्रोल कल के भाव से 5 पैसे बढ़कर 87.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि डीजल के दाम 14 पैसे बढ़कर 78.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 5 पैसे बढ़कर 82.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 12 पैसे बढ़कर 75.64 रुपये प्रति लीटर हो गए।
चेन्नई (Chennai) में पेट्रोल (Petrol) के दाम 4 पैसे बढ़कर 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे बढ़कर 77.72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली (Delhi) देश का पहला राज्य बन गया है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है।
चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल का आज का दाम
शहर का नाम | पेट्रोल/रुपये लीटर | डीजल/रुपये लीटर |
दिल्ली | 80.43 | 80.53 |
मुंबई | 87.19 | 78.83 |
चेन्नई | 83.63 | 77.72 |
कोलकाता | 82.10 | 75.64 |
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में वैसे तो इस महीने के क्रूड आयल की कीमतों में नरमी बरकरार है, लेकिन घरेलू बाजार (Domestic Market) में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अभी इंडियन बास्केट कच्चे तेल की कीमत 42 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ही चल रही है।
पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें इस महीने करीब-करीब बढ़ती ही रही। इसी का नतीजा है कि पिछले 23 दिनों में डीजल (Diesel) की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल (Petrol) का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।