Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि बीते दिन ही पेट्रोल के दाम में 4 से 5 पैसे का इजाफा किया गया था। पिछले 15 दिन में पेट्रोल की कीमत में लगभग रोज ही कुछ पैसों का इजाफा किया गया है। इससे यह 1.65 रुपये महंगा हो गया है। जबकि 15 दिन पहले पेट्रोल 80.43 रुपये प्रतिलीटर बिक रहा था।
हालांकि इस दौरान एक राहत की बात ये रही कि इन बीते पंद्रह दिनों में डीजल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। इससे पहले 30 जुलाई को दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम मेें 8.36 रुपये की कटौती थी। जिससे राजधानी में डीजल का दाम बाजार में 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
दिल्ली में आज भी पेट्रोल 82.08 रुपये पर और डीजल 73.56 रुपये प्रति लीटर पर ही टिका रहा। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली (Delhi), कोलकाता (Kolkata), मुंबई (Mumbai) और चेन्नई (Chennai) में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम-:
शहर का नाम | पेट्रोल रुपये /लीटर | डीजल रुपये /लीटर |
दिल्ली | 82.08 | 73.56 |
मुंबई | 88.73 | 80.11 |
चेन्नई | 85.04 | 78.86 |
कोलकाता | 83.57 | 77.06 |
रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर हर रोज तेल की कीमतों में बदलाव होता है। इसलिए तेल के भाव में आए दिन उठापठक दिखने को मिलती है।
SMS के जरिए भी जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल का भाव-
पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं । इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।