राशिफल 02 सिंतबर: धनु राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, जानें बाकियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 19 January: इस राशि के लोगों को व्यापार में होगा लाभ, देखें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 02 September, 2020: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि सुबह 10 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। मंगल मेष राशि में हैं। राहु मिथुन राशि में हैं। शुक्र कर्क राशि में हैं। सूर्य और बुध सिंह राशि में हैं। धनु राशि में गुरु और केतु हैं। मकर राशि में शनि हैं।

चंद्रमा कुंभ राशि के बने हुए हैं। गुरु और शनि अभी भी वक्री गति से चल रहे हैं। शुक्र और राहु का संक्रमण खत्‍म हो चुका है। अब ये अलग-अलग हो चुके हैं। मंगल और सूर्य स्‍वग्रही हैं। आज 02 सितम्बर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस।


1- मेष राशि 

आज के दिन मेष राशि वाले बहुत भावुक रहेंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

2- वृषभ राशि 


किसी पुराने मित्र के खो जाने की खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आज सुनहरा मौका मिल सकता है।  आज नौकरी के लिए  इंटरव्यू की कॉल आ सकती है।

3- मिथुन राशि 

प्रेम और शारीरिक स्थिति अच्‍छी है। चंद्रमा के नवम भाव में होने की वजह से भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है लेकिन मान-सम्‍मान पर ठेस न लगे, इसका खास ध्‍यान रखिएगा। किसी भी प्रकार का आर्थिक संकट आज के दिन नहीं नजर आ रहा है.

4- कर्क राशि 

किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ऐसे में थोड़ा ध्‍यान रखने की आवश्‍यकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। बाहर जाने का मौका मिलेगा, लेकिन वह खास नहीं रहेगा। यात्रा स्थगित होने से मानसिक तनाव आपका बढ़ा हुआ है।

5- सिंह राशि 

प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। शनिदेव की अराधना करते रहें। मेहनत बहुत कर रहे हैं लेकिन परिणाम नहीं मिल रहा है और हो सकता है कि पूर्व में की गई मेहनत भी अभी परिणाम नहीं मिल रहे हैं, इसके कारण तनाव रह सकता है।

6- कन्या राशि 

आज के दिन किसी महिला का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आपका समय दोस्तों के साथ बितेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।

7- तुला राशि 

आज थोड़ी मेहनत से  बड़े फायदे का योग बन सकता है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार की खराब वाणी आपके संबंधों को हमेशा के लिए खराब कर सकती है।

8- वृश्चिक राशि 

आज के दिन पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि आर्थिक चिंता आपको सता सकती है। आर्थिक मदद नहीं मिलने के कारण मन में तनाव हो सकता है।

9- धनु राशि 

कुल मिलाकर आपका आज का दिन बहुत बढ़िया दिन गुजरेगा। आर्थिक लिहाज से भी आज का दिन बेहद खास है। पूर्व में की गई मेहनत का आपको परिणाम मिलेगा और किसी भी प्रकार की समस्या आपको नहीं रहेगी।

10-  मकर राशि 

प्रेम की स्थिति सुधार में आ गई है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छा समय आ गया है। मानसिक तनाव हो सकता है। कोई छुपी बात बाहर आ सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य और परिवार के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

11- कुंभ राशि

आर्थिक तौर पर आज के दिन आप मजबूत रहेंगे। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। पढ़ाई में फेर बदल करेंगे तो करियर में आगे बेहतर परिणाम मिलेंगे। धनलाभ के कई सुनहरे अवसर आपको मिलेगें।

12- मीन राशि

इस राशि के विवाहित आज घर की जरूरतों पर ध्यान दें वरना जीवनसाथी का गुस्सा आप पर निकल सकता है। आज आपके खर्च बढ़ सकते है लेकिन धनलाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)