UP पुलिस ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को किया गिरफ़्तार, फ़ेक न्यूज़ से दंगे फैलाने का आरोप

  • Follow Newsd Hindi On  
UP police arrested journalist Prashant Kanojia

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। प्रशांत को साउथ दिल्ली के घर से गिरफ्तार करके वसंत विहार पुलिस स्टेशन लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेशन में विवादित ट्वीट को लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया था।

प्रशांत पर आरोप है कि, उन्होंने जाति-धर्म को बांटने वाली टिप्पणी की थी। इस संबंध में राजधानी के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। फ़ेक न्यूज़ से दंगे फैलाने के आरोप में पूर्व पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को दिल्ली पुलिस व यूपी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ़्तार किया हैं।


प्रशांत के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में 8 जून 2019 को भी केस दर्ज हुआ था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रशांत को गिरफ्तार भी किया गया था।  प्रशांत कन्नौजिया के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली के दारोगा दिनेश कुमार शुक्ला ने मुकदमा दर्ज कराया है।

दारोगा दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रशांत कन्नौजिया का आपत्तिजनक पोस्ट से अलग-अलग समुदाय में वैमनस्य फैलाना, सामाजिक सद्भाव व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। इसके बाद हजरतगंज कोतवाली में 153A, 153B, 420, 465, 469, 500, 505 IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)